'हेडन हो या मेडन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता', श्रीसंथ ने बताई 2007 के मैच की कहानी
स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। साल 2013 में वह आईपीएल के दाैरान स्पाॅट फिक्सिंग के आरोप में फंसे थे। उनपर आजीवन बैन लगा था जो अब हटा दिया है। ऐसे में अब श्रीसंथ जो कि अपनी तेज रफ्तार भरी गेंद से विरोधी बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने में माहिर रहे, वो अब आईपीएल 2021 में भी वापसी करने के लिए तैयार हैं। श्रीसंथ ने वन इंडिया हिंदी न्यूज चैनल के साथ फेसबुक पेज पर अपने करियर से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। इस दाैरान उन्होंने साल 2007 में हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले का भी जिक्र किया जिसमें वह जीत के 'हीरो' साबित हुए थे।

हेडन को किया था आउट
श्रीसंत से उस मैच के बारे में पूछा गया जो 22 सितंबर 2007 को टी20 विश्व कप के सेमीफाइल मैच के रूप में खेला गया था। इस मैच में भारत हारता हुआ दिख रहा था क्योंकि मैथ्यू हेडन अपनी लय में आ चुके थे। लेकिन श्रीसंथ ने उन्हें 'क्लीन बोल्ड' करते हुए मैच भारत की ओर खींच दिया। श्रीसंथ से सवाल किया गया कि क्या उनमें हेडन का खाैफ नहीं था? श्रीसंथ ने इसका जवाब देते हुए इस मैच को लेकर कहा, ''मेरे पापा ने पहले ही कह दिया था कि सामने कोई भी हो डरना नहीं है, उसे आउट करना ही करना है। तो सामने हेडन हो या मेडन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे अच्छा लगता है चाहे फिर सामने कोई भी गेंदबाज हो। धोनी भाई ने अच्छी कप्तानी की। हर समय पर गेंदबाजी पर बदलाव कर रहे थे। लेकिन जब वीरू भाई(वीरेंद्र सहवाग) ने ओवर फेंका तो मैच बाहर जाता दिखा। लेकिन हमने वापसी कर ली।''

हेडन छीन रहे थे मैच, पर श्रीसंत ने किया 'बोल्ड'
इस मैच में श्रीसंथ भारत को हार का मुंह दिखाने का काम कर रहे थे। इरफान पठान, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज उनपर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहे थे कि तभी श्रीसंथ ने उन्हें बोल्ड करते हुए मैच भारत की ओर खींच दिया। पारी का 15वां ओवर श्रीसंथ फेंकने आए। ओवर की चाैथी गेंद पर श्रीसंथ ने उन्हे बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हेडन 47 गेंदों में 62 रन लाैटकर पवेलियन लाैट गए थे।

ऐसा रहा था मैच
वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत ने 15 रनों से कंगारूओं को राैंदा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। जवाब में कंगारू टीम 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। श्रीसंथ ने 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। उनका एक ओवर मिडेन भी रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
