Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रैड हॉग ने बताया कौन सी टीम भारत को घर में चटा सकती है धूल

नई दिल्ली। मौजूदा समय में भारतीय टीम ने विश्व क्रिकेट में एक अलग तरह का दबदबा बनाकर रखा हुआ है। रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने पिछले करीब 7 सालों से अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। साल 2012-13 के बाद से ही भारतीय टीम का अपने घरेलू मैदान पर विजय रथ जारी है और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमें भी भारत को हरा पाने में नाकाम रही हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ब्रैड हॉग ने बताया है कि कौन सी टीम भारत को उसके घर में धूल चटा सकती है और उसके विजय रथ पर लगाम लगाने का दम रखती है।

एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हॉग ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ही इतना दम खम है कि वो भारत को उसके घर में हरा सकती है। उनका मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पास वो पेस अटैक है जो भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम पर लगा सकता है, इसके अलावा पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों से अच्‍छी तरह से वाकिफ हैं और मैदान पर बल्ले-गेंद दोनों से कमाल कर सकते हैं।

और पढ़ें: दिग्गज खिलाड़ी ने दी पत्रकार को थप्पड़ मारने की धमकी, ब्लॉक हुआ अकाउंट

एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ब्रैड हॉग ने कहा,'मौजूदा समय में सबसे अच्‍छी टीम पाकिस्‍तान होगी, क्‍योंकि उन्‍हें बहुत अच्‍छे पेसर मिले हैं और कुछ अच्छे स्पिनर मिले हैं। पाकिस्‍तान ने अपनी बल्‍लेबाजी में भी गहराई हासिल की है और वह भारतीय परिस्थितियों से भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं।'

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा,'पाकिस्‍तान के बाद सिर्फ ऑस्‍ट्रेलिया ही एकमात्र ऐसी टीम है, जो भारत को उसी के घर में हरा सकती है। ऑस्‍ट्रेलिया के पास स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन जैसे बल्‍लेबाज हैं, जो ऑस्‍ट्रेलिया की चुनौती को मुश्किल बनाते हैं। दिग्‍गज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया के पास मजबूत बैटिंग लाइन अप के साथ साथ शानदार बॉलिंग लाइन अप भी है।'

और पढ़ें: जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रवि शास्त्री को दी थी सिर फोड़ने की धमकी, मिला था करारा जवाब

गौरतलब है कि दुनिया भर में फैन्स को भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार होता है, हालांकि मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी बार टेस्ट सीरीज साल 2007 में खेली गई थी, इस दौरान पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर 3 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेलने आई थी।

आपको बता दें कि मौजूदा हालात और राजनीतिक रिश्तों को देखते हुए दोनों देशों के बीच आने वाले समय में भी कोई द्विपक्षीय सीरीज खेले जाने कि संभावना नहीं है।

Story first published: Monday, July 6, 2020, 14:12 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+