WWE के हल्क, साथी रेसलर की बीवी के साथ लीक हुआ था सेक्स टेप, कोर्ट ने इन्हीं को दिलवाया था हर्जाना
नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर WWE के दिग्गज हल्क हॉगन आज 64 साल के हो रहे हैं। रिंग में तो वो अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर रहे ही हैं निजी जिंदगी के लिए भी उन्होंने अकसर सुर्खियां बटोरी हैं। दो शादियां, कई लड़कियों से संबंध और सेक्स टेप को लेकर वो लगातार चर्चाओं में आते रहे हैं।

2005 में आया सेक्स टेप
हल्क हॉगन का 2005 में एक वेबसाइट पर सेक्स टेप लीक हुआ था, जिसमें वे अपने ही बेस्ट फ्रेंड डीजे बबा की वाइफ हैदर क्लीम के साथ बिस्तर पर दिख रहे थे। इस मामले पर कोर्ट ने डीजे बबा और ये वीडियो चलाने वाली वेबसाइट पर भारी जुर्माना लगाया और हल्क हॉगन को लगभग 117 मिलियन डॉलर्स हर्जाने के तौर पर चुकाने को कहा। कोर्ट ने दलील दी कि यह वीडियो टेप लीक होने से हॉगन को डिप्रेशन का सामना करना पड़ा है।

पति ने ही बनाया था सेक्स टेप
सेक्स टेप मामले में 2016 में कोर्ट ने आखिरी फैसला सुनाया था इसमें खास बात ये रही कि हल्क हॉगन और हैदर का सेक्स टेप उन्हीं के बेस्ट फ्रेंड और हैदर के हसबैंड डीजे बबा ने ही बनाया था। हैदर ने कोर्ट को बताया था कि उनका हसबैंड ही दूसरे मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था। हॉगन के कमरे में जाने को भी उनके हसबैंड ने ही कहा था। उन्होंने कहा कि जब वो हल्क के कमरे में थीं तब उन्हें नहीं पता था कि उनका हसबैंड वीडियो बना रहा है।

हल्क ने की दो शादी
हल्क ने दो शादी की हैं। पहली पत्नी लिंडा से उन्होंने 1983 में शादी की थी और 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। लिंडा से उनकी एक बेटी और एक बेटा है। साल 2010 में हल्क ने जेनिफर मैकडेनियल से शादी की थी। कई दूसरे विवादों और सेक्स टेप को लेकर WWE ने 2015 में उन्हें सस्पेंड कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
