अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक में स्वर्ण
भारत के शूटिंग स्टार अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है. व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतनेवाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं.
उन्होंने 10 मीटर एयर राइफ़ल में स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने सोमवार यह करिश्मा कर दिखाया.
ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतनेवाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
भारत ने 1980 के बाद पहला स्वर्ण पदक जीता है. इसके पहले भारत हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था.
खेल रत्न से सम्मानित बिंद्रा ने क्वॉलिफाइंग राउंड में चौथे स्थान पर रहे थे. उन्होंने 596 के स्कोर के साथ फ़ाइनल के लिए क्वॉलिफ़ाइ किया था.
लेकिन अंतिम मुक़ाबले में उन्होंने सबको पीछे छोड़ दिया.
भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है.
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये बहुत बड़ा दिन है और देश के लिए बहुत गर्व की बात है.
उनका कहना था कि अभिनव बिंद्रा अब युवाओं के लिए एक मिसाल बन जाएँगे और इससे भारतीय युवाओं को बहुत बढ़ावा मिलेगा.
अभिनव बिंद्रा के जीतने से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज चीन में लगराया और राष्ट्रगान बजा जिससे हम सबका सर गर्व से ऊंचा हो गया.
कलमाड़ी का कहना था कि इसमें कोई शक नहीं कि ये ऐतिहासिक दिन है और इसके लिए शूटिंग महासंघ को भी श्रेय जाता है.
इसके पहले गगन नारंग इसी स्पर्धा के फ़ाइनल में प्रवेश करने से चूक गए थे. वो 600 में से 595 पॉइंट्स जुटाकर नौवें स्थान पर रहे थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications