पिच पर औंधे मुंह गिरा गेंदबाज, देखते ही देखते खत्म हो गई जिंदगी
हैदराबाद। क्रिकेट की पिच से एक बार फिर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। मैच के दौरान एक क्रिकेटर की जान चली गई। हैदराबाद में एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी की हैरतअंगेज तरीके से मैदान पर ही मौत हो गई। ये वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
मैदान में अफरातफरी मच गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एंथनी नाम के इस युवक को खेल के दौरान ही हार्ट-अटैक आया और देखते ही देखते उसकी जान चली गई। एंथनी की उम्र महज 25 साल थी।
खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते समय एक 23 वर्षीय खिलाड़ी अचानक गिर पड़ा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बंजारा हिल्स इलाके में दो टीमों के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान लॉयड एंथनी नामक खिलाड़ी गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के कारण खिलाड़ी की मौत हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
देखें वीडियोः-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
