U19CWC: अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा
माउंट मौंगानुई। आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में टीम इंडिया का मुकाबला आज जिम्बाब्वे से है। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहद मजबूत टीम को 100 रनों से हराने वाली टीम इंडिया ने अपने दूसरे मुकाबले में पपुआ न्यू गिनी को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इसी के साथ टीम इंडिया क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि अब जिम्बाब्वे को हराकर भारत ग्रुप में टॉप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
LIVE CRICKET SCORE:-
- अपने आखिरी लीग मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा। भारत की तरफ से मैन ऑफ द मैच बने शुबमन गिल ने नाबाद 90 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हार्विक देसाई ने 56 रनों की पारी खेली।
- शुबमन गिल की धमाकेदार फिफ्टी, ये इस वर्ल्डकप में उनकी दूसरी फिफ्टी है। शुबमन ने 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/0
- शुबमन गिल की धमाकेदार पारी, भारत का स्कोर 60 के पार, 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60/0
- 48.1 ओवर में 154 पर ऑल आउट हुई जिम्बाब्वे की टीम, भारत को 155 का लक्ष्य। भारत की तरफ से अनुकूल रॉय सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।
- जिम्बाब्वे का सातवां विकेट गिरा, एलिस्टर फ्रोस्ट स्टंप आउट, स्कोर 137/7
- 123 के स्कोर पर जिम्बाब्वे अपना छठा विकेट गंवा चुकी है। कप्तान रोश 31 रन बनाकर बोल्ड हो गए। अभी 36 ओवर का खेल हुआ है।
- 28 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 96/3
- 61 के स्कोर पर जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट गिरा, रियान पराग ने मधावीरे को किया बोल्ड
- 36 के स्कोर पर जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा, अर्शदीप सिंह ने मायर्स को किया आउट
- शिवम मावी ने दिलाई भारत को पहली सफलता, डॉलर 4 रन बनाकर बोल्ड
- जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
जिम्बाब्वे U19 (प्लेइंग इलेवन): ग्रेगरी डॉलर (कीपर), डीओन मायर्स, मिल्टन शुम्बा, वेस्ले माधवेरे, लियाम निकोलस रोश (कप्तान), एलिस्टेयर फ्रॉस्ट, रॉबर्ट चिम्हिन्या, एनकोसीलाटू नुंदू, टाउन हैरिसन, तिनाशे निन्हनज़ी, जोनाथन कोनॉली।
भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ (कप्तान), मंजोत कालरा, शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, हार्विक देसाई (कीपर), अनुकूल सुधाकर रॉय, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मवी, शिव सिंह, अरशदीप सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
