Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े मिडफील्डर एलेक्सिस सांचेज, हेनरिख मखितार्यन आर्सनल से खेलेंगे

नई दिल्ली। 29 साल के स्टार फुटबालर एलेक्सिस सांचेज आर्सनल से ​मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए मूव कर गए हैं। इस स्वैप डील में हेनरिख मखितार्यन ने आर्सनल मूव किया है। आर्सनल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड से हेनरिख मखितार्यन की साइनिंग पूरी कर ली है। 29 साल के मिडफील्डर ने एलेक्सिस सांचेज की स्वैप डील में क्लब को ज्वाइन किया है। एलेक्सिस ने ओल्ड ट्रैफर्ड क्लब के साथ साढ़े चार साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

मैनचेस्टर ने इस बोली में प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर सिटी को टक्कर देने के लिए लाखों डॉलर खर्च किए हैं। कहा जा रहा है कि सांचेज ने ट्रांसफर फीस नहीं ली है। अब उनके वेज 350,000 पौंड प्रति वीक के होंगे और इमेज राइट्स 100,000 पौंड उनको हर हफ्ते जिए जाएंगे। वो क्लब के महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद किसी खिलाड़ी की नई क्लब में सफलता पर कुछ भी नहीं कहा जाता है। 2013 में यूनाइटेड के मैनेजर एलेक्स फर्ग्यूसन के रिटायरमेंट के बाद से यूनाइटेड की सबसे बड़ी खरीददारी है। फर्ग्यूसन के रिटायर होने के बाद यूनाइटेड मैनचेस्टर ने ये महंगे खिलाड़ी खरीदे हैं।

मारुने फेलैनी

मैनचेस्टर के मैनेजर के तौर पर जब डेविड मोयस की जगह फर्ग्यूसन आए उस समय क्लब में गैरेथ बेल, टोनी क्रूज, सेस्क फैब्रेगास और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे बड़े खिलाड़ी थे लेकिन उन्होंने उन विश्व स्तरीय प्रतिभाओं में से किसी पर हस्ताक्षर नहीं किया बल्कि मारुने फेलैनी को 27.5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में खरीदा।

जुआन माटा- को मौनचेस्टर के लिए 37.1 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में खरीदा।

एंडर हेरारा- 29 मिलियन ब्रिटिश पाउंड में डील हुई।

ल्युक शॉ - 30 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

एंजेल डि मारिया- 59.7 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

एंथनी मारटेल - 36 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

एरिक बैली- 30 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

हेनरिक मखीतारयन- 30 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

पाउल पोगबा- 89.3 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

रोमेलू लाकाऊ- 75 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

निमानजा मेटिक- 40 मिलियन ब्रिटिश पाउंड

Story first published: Tuesday, January 23, 2018, 19:12 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+