For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स में देश के जवानों ने बिखेरा जलवा तो सेना प्रमुख ने कही दिल छूने वाली बात

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 69 मेडल जीते। वहीं इस बार के एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों में सेना में कार्यरत जवानों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए, 69 पदकों में से 11 जीते हैं। वहीं अब जब सभी खिलाड़ी अपने देश लौट आएं है तो उनका हौसला बढ़ाने और उनके सम्मान में सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत ने इसे 'सिर्फ ट्रेलर' करार देते हुए कहा है कि तोक्यो में होने वाले 2020 ओलंपिक में पूरी फिल्म दिखेगी।

रावत ने पदक विजेताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'मैं पूरे दल को बधाई देना चाहता हूं और मैं सिर्फ पदक विजेताओं के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। कुछ ने पदक जीते और कुछ के प्रदर्शन में कमी रह गई लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एशियाई खेलों सिर्फ एक ट्रेलर दिखा है और आपको ओलंपिक के दौरान पूरी फिल्म देखने को मिलेगी। यह मिशन ओलंपिक के लिए हमारा प्रयास है।

ये भी पढ़ें- 16 साल के सौरभ चौधरी ने फिर लगाया गोल्ड पर निशाना, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें आगामी बड़े खेल आयोजनों से और ज्यादा पदकों की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'इन खेलों में भारतीय सेना के 73 प्रतिनिधि थे, जिसमें 66 एथलीट और सात कोच शामिल थे। हमने 4 स्वर्ण और 4 रजत और 3 कांस्य पदक सहित 11 पदक जीते। मुझे और भी उम्मीद थी लेकिन मैं निराश नहीं हूं। मुझे पता है कि वे कड़ी मेहनत करेंगे, देश के लिए कई और पुरस्कार जीतने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। बता दें कि 2 सिंतबर को समाप्त हुए एशियन गेम्स में भारत ने 1951 की बराबरी करते हुए 15 गोल्ड मेडल जीते हैं।

Story first published: Thursday, September 6, 2018, 11:40 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+