Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेटोरी वनडे गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर

दुबई. 01 जनवरी. वार्ता. न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल वेटोरी बंगलादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम मैच में करिश्माई गेंदबाजी करके दुनिया के शीर्ष पांच वनडे गेंदबाजों की सूची में दोबारा शामिल हो गये हैं

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद.आईसीसी. की तरफ से आज यहां जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार लेफ्ट आर्म स्पिनर वेटोरी को वनडे गेंदबाजों की सूची में तीसरी वरीयता मिली है 1 उन्होंने बंगलादेश के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में महज सात रन पर पांच विकेट टकने के साथ ही पूरी सीरीज में सात विकेट टके

इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेटोरी को 46 रेटिंग अंक मिले और वह आस्ट्रेलिया के नाथन ब्रैकन तथा श्रीलंका के चामिंडा वास और मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोडते हुये तीसरे स्थान पर पहुंच गये 1 इससे पहले वह छठे स्थान पर मौजूद थे

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने बंगलादेश के ही खिलाफ मात्र 28 गेंदों पर 80 रन की तूफानी पारी खेलकर खुद को दस स्थान की उछाल के साथ बल्लेबाजों की सूची में 34वें नंबर पर पहुंचा दिया

प्रेम.राज.राणा 192

वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+