IND vs ENG 4th T20I: प्रीव्यू, प्लेइंग इलेवन, टीमों की जानकारी, फैंटेसी टिप्स
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला हारने की कगार पर है। टेस्ट मैचों में धमाकेदार वापसी करने वाली भारतीय टीम इस बार पहला मुकाबला हार कर भी वापसी नहीं कर पाई है क्योंकि इंग्लैंड ने तीसरे T20 मैच में भारत को आसानी से हरा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रहा है। अब सीरीज का चौथा मैच 18 मार्च को खेला जाएगा।
अभी तक भारत को तेज गेंदबाजों ने तोड़ कर रख दिया है। हमने देखा है कि तेज गति ने भारतीय बल्लेबाजों के अंदर असहजता पैदा की है। कप्तान विराट कोहली ने तीसरे मैच में कलात्मक अर्धशतक लगाया था लेकिन वह टीम के रत्ती भर काम का नहीं था। आइए देखते हैं चौथे मैच में दोनों टीमों की जानकारियां क्या कहती हैं, इसके अलावा हम प्लेइंग इलेवन पर भी बात करेंगे।

भारतीय टीम की जानकारी-
भारतीय टीम को केएल राहुल की लंबी और खराब फॉर्म ने परेशान कर रखा है जिन्होंने 1, 0 और 0 रनों की पारियां खेली है। विराट कोहली और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने केएल राहुल को T20 का नंबर वन बल्लेबाज कहा है। लेकिन क्या चौथे मैच में केएल राहुल खेलेंगे? यह सवाल ही है क्योंकि दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव के लिए कुछ खास नहीं था फिर भी उनको तीसरे मैच में बाहर बैठा दिया गया तो क्या इस मैच में सूर्यकुमार यादव को केएल राहुल के स्थान पर वापस लाया जाएगा? इसके अलावा युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी एक और चिंता है जिन्होंने तीनों मैचों में विकेट लिए हैं लेकिन अपने कोटे में काफी महंगे साबित हुए हैं। चहल ने अभी तक क्रमशः 44, 34 और 41 रन अपने चार ओवर के कोटे में दिए हैं। ऐसे में हो सकता है कि भारत अक्षर पटेल को फिर से वापस लाएं जो की बैटिंग में भी कुछ भरोसा पैदा कर सकते हैं।
40 साल के बाकी खिलाड़ी गेंद को ऐसे नहीं खेलने, धोनी की फिटनेस पर CSK कोच का खुलासा

इंग्लैंड टीम की जानकारी-
अब बात करते हैं इंग्लैंड की टीम की जो जोस बटलर के अर्धशतक के बाद तीसरा मैच आराम से जीत चुकी है। तेज गेंदबाज मार्ग वुड भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं और इसका कारण उनकी 150 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास की गति है। जोफ्रा आर्चर पर रन बनाने मुश्किल है। दूसरी ओर टॉप ऑर्डर में केएल राहुल और रोहित शर्मा नहीं चल रहे हैं। अगर इस बार भी टॉप आर्डर पिटा तो अंग्रेज दोबारा ताकतवर भूमिका में होंगे चौथे मैच में सीरीज जीत की कहानी होगी।

प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं-
भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव या केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल या अक्षर पटेल
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जॉस बटलर, जेसन रॉय, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोरगन, बेन स्टोक्स , सैम कुर्रन क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड

ड्रीम इलेवन-
जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जॉनी बेयरस्टो, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, बेन स्टोक्स, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
