हफीज ने दिया रमीज राजा को मुंहतोड़ जवाब, कहा- आपके कहने पर क्रिकेट नहीं छोडूंगा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बैटिंग ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने पूर्व कप्तान रमीज राजा को अब मुंहतोड़ जवाब दिया है। हफीज ने कहा कि मैं किसी के कहने पर क्रिकेट नहीं छोड़ूंगा। फहीज ने रमीज राजा के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें रमीज ने कहा था कि अब हफीज को संन्यास ले लेना चाहिए। यही नहीं, रमीज ने मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि हफीज को टीम में जगह इन्हीं के बदाैलत मिल रही है।
अब हफीज ने रमीज से कहा कि वो अपनी मर्जी से क्रिकेट छोड़ेंगे, ना कि किसी के कहने पर। उन्होंने कहा, ''किसी के कहने पर मैं क्रिकेट नहीं खेलता हूं, न ही किसी के कहने पर क्रिकेट छोड़ूंगा। यह मेरा जीवन है, क्रिकेट करियर और संन्यास पर फैसला करना का हक मेरा भी है।'' पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रहे रमीज ने 55 टेस्ट खेलने के बाद इस फाॅर्मेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे, टी20 में खेलना जारी रखा है। ऐसे में रमीज का कहना है कि 39 साल के हो चुके हफीज को खेलना छोड़ देना चाहिए।
इसपर हफीज ने कहा, ''यह रमीज की राय है, लेकिन मैं कहता हूं कि किसी खिलाड़ी के करियर का फैसला सिर्फ उसकी उम्र के आधार पर नहीं करना चाहिए। अगर खिलाड़ी बिल्कुल फिट है, टीम के लिए रन बना रहा है और अपने देश के लिए अच्छा करना चाहता है, तो तकलीफ क्या है।''
218 वनडे और 91 टी20 मैच खेल चुके हफीज ने कहा, ''रमीज अपनी राय व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन क्रिकेट खेलने या संन्यास लेने का मेरा निर्णय किसी की सलाह पर निर्भर नहीं करता है।'' हफीज ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
