Brett Lee ने बताए अपने दो पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम
Virat Kohli: पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के लिए चार टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी करना सबसे बड़ी चुनौती है। यह चुनौती इसलिए भी और बड़ी है क्योंकि कप्तान कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के समय भारत में होना चाहते हैं, इसके लिए वह स्वदेश वापस लौट रहे हैं, लिहाजा बाकी के तीन टेस्ट मैचों के लिए विराट कोहली उपलब्ध नहीं होंगे। इस बीच पूर्व तेज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने विराट कोहली के पहले बच्चे का स्वागत ऑस्ट्रेलिया में करने की बात कही है।
मिड डे को दिए इंटरव्यू में ब्रेट ली ने कहा कि आप जैसा खेल रहे हैं वैसा खेलते रहिए और हां अगर आप चाहे तो ऑ्ट्रेलिया में अपना बच्चे का जन्म करा सकते हैं, क्योंकि हम उसे स्वीकार करेंगे। अगर आपकी छोटी बच्ची या लड़का हुआ तो यह जबरदस्त है। संभव है कि वो बैगी ग्रीन बन जाएं। ब्रेट ली ने कहा कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ मेरे दो पसंदीदा खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं चाहूंगा कि मार्नस लाबूशाने, रिषभ पंत, पृथ्वी शॉ आगे आएं और अपनी टीम के लिए अच्छा खेलें। दोनों ही टीम में 2-3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो नंबर 1 बनने की क्षमता रखते हैं।
बता दें कि पृथ्वी शॉ काफी समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। पहले टेस्ट में शॉ 0 और 4 रन की ही पारी खेल सके और दोनों ही पारियों में वह एक ही अंदाज में आउट हुए। शॉ को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि शॉ महंगे शॉट खेलते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में यह आसान नहीं है क्योंकि वह गली में एज दे सकते हैं। वह एक टैलेंटेड युवा बल्लेबाज हैं। दोनों ही पारियों में जिस तरह से वह आउट हुए, उसकी वजह से टीम दबाव में आई। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर शॉ टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनके बल्ले और पैड के बीच के गैप को गेंदबाजों ने भांपा और उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा। युवा बल्लेबाज के लिए यह एक बड़ी समस्या है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
