टेस्‍ट सीरीज: नहीं छटे हैं संकट के बादल

By Staff
नई दिल्ली/लंदन, 2 दिसम्बर: भारत और इंग्‍लैंड के बीच इस महीने खेली जाने वाली टेस्‍ट सीरीज पर संकट के बादल अभी छटे नहीं हैं। इंग्‍लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के आग्रह पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनो टेस्‍ट मैचों के आयोजन स्‍थल में परिवर्तन कर मंगलवार को यह तो घोषणा कर दी कि टेस्‍ट सीरीज होगी, लेकिन सच पूछिए तो अभी ईसीबी के सुरक्षा विशेषज्ञों की रिपोर्ट आना बाकी है।

बीसीसीआई ने अहमदाबाद टेस्ट को मोहाली में और मुंबई टेस्‍ट को चेन्‍नई में आयोजित कराने का फैसला किया। अब बीसीसीआई को ईसीबी के सुरक्षा विशेषज्ञों रिपोर्ट का इंतजार है।

उधर इंग्लैंड से खबरें मिल रही हैं कि भारत दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश वापस गई इंग्लैंड क्रिकेट टीम इसी सप्ताह टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए दोबारा लौट सकती है।

अब चेन्नई टेस्ट 11 दिसंबर से और मोहली टेस्ट 19 दिसंबर से खेला जाएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि ईसीबी ने अहमदाबाद टेस्ट को कहीं और खेले जाने का अनुरोध किया था।

इसलिए हमने इसे मोहाली में कराने का निर्णय लिया। ईसीबी के सुरक्षा विशेषज्ञ खिलाड़ियों के सामने सुरक्षा रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसके बाद मंगलवार शाम तक टीम के भारत जाने के बारे में औपचारिक ऐलान करना होगा।

असम धमाके से तनाव बढ़ा

भरत-इंग्‍लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के अंतिम दो मैच मुंबई में हुए अतंकवादी हमले को देखते हुए रद्द कर दिये गये थे। इसी वजह से इंग्‍लैंड टीम स्‍वदेश वापस लौट गई थी। मंगलवार को असम के गुहाटी के पास हुए ट्रेन में धमके ने एक बार फिर बीसीसीआई का तनाव बढ़ा दिया है।

इस धमाके में तीन लोग मारे गये हैं। बताया जा रहा है कि ईसीबी के सुरक्षा विशेषज्ञ इस तरह की हर घटना को ध्‍यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Story first published: Tuesday, December 2, 2008, 0:00 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+