कॉमनवेल्थ खेलों पर संकट के बादल
नई दिल्ली, 3 दिसंबर: मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों का असर क्रिकेट पर देखने को तो मिल ही रहा था, कि अब कॉमनवेल्थ खेल भी इससे अछूते नहीं रहे। 2010 में दिल्ली की मेजबानी में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों पर संकट के बादल अभी से दिखने लगे हैं।
कॉमनवेल्थ खेल फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल हूपर ने ब्रिटेन मीडिया से बातचीत में कहा है कि भारत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी एक कमेटी लगातार निगरानी कर रही है।
उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में कोई खामी नजर आयी, तो कॉमन वेल्थ की मेजबानी भारत से वापस लेकर किसी अन्य देश को दी जा सकती है।
नई दिल्ली में कॉमन वेल्थ के आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था का विश्वास व्यक्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
गौरतलब है कि 26 नवंबर को आतंकवादियों ने मुंबई के होटल ताज, होटल ओबराय और नरीमन हाउस समेत कई जगह हमले किये, जिसमें करीब 200 लोग मारे गये।
इन हमलों के तुरंत बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम एकदिवसीय सीरीज को बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट गई। यही नहीं दिसंबर में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर अभी भी इंग्लैंड टीम पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुई है। यही कारण है कि इंग्लैंड टीम की भारत वापसी को लेकर असमंजस बना हुआ है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications