इंग्लैंड की टीम इस मैच में हार मान चुकी है: वीवीएस लक्ष्मण
अहमदाबाद। चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली महज 205 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी। इसके बाद जिस तरह से शीर्ष भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उसके बाद माना जा रहा था कि इंग्लैंड इस मैच में वापसी कर चुका है। लेकिन ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को 160 रन की बढ़त दिलाई उसने इंग्लैंड के हौसलों को बुरी तरह से पस्त कर दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों के सामने इंग्लैंड के गेंदबाजों ने हथियार डाल दिए। दिग्गज क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण ने भी कहा कि इंग्लैंड मैच में हार मान चुका है।
पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों की जबरदस्त बल्लेबाजी के सामने इंग्लैंड के गेंदबाजों की पस्त हौसलों और खिलाड़ियों की झुके हुए कंधे देखकर साफ जाहिर था कि इंग्लैंड के खिलाड़ी मानसिक रूप से अपना हौसला छोड़ चुकी है। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि इस मैच में इंग्लैंड हार मान चुका है, जिस तरह की बॉडी लैंग्वेज है इंग्लैंड की उसे देखकर साफ लग रहा है कि इंग्लैंड हार मान चुकी है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा नहीं होना चाहिए, आफको किसी भी स्तर पर हौसला नहीं हारना चाहिए।
वहीं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी अब इस मैच के बारे में नहीं सोच रहे हैं वो अब ये सोच रहे हैं कि फ्लाइट में कौन सी सीट लेनी है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि जो खिलाड़ी टी-20 या वनडे सीरीज नहीं खेल रहे हैं वो इस मैच में यही सोच रहे हैं कि फ्लाइट में कौन सी सीट लेनी है। बता दें कि इस सीरीज में भारत पहले ही 2-1 से आगे है, ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करके भारत ना सिर्फ बुलंद हौसलों के साथ आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की करेगा बल्कि आगामी टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज में भी टीम में जबरदस्त उत्साह होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
