Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CPL 2020 : सेमीफाइनल में पहुंची ये 4 टीमें, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

नई दिल्ली। कैरेबियाई प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 8वां सीजन समाप्ति की ओर आ चुका है। काैन सी टीम खिताब पर कब्जा करेगी, इसका फैसला जल्द सामने आ जाएगा, क्योंकि अब चार टीमें सेमीफाइनल के लिए तय हो चुकी हैं। रविवार ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 29वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 9 विकेट से मात दी। इसी के साथ वह 10 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

ऐसे रहे दोनों मैच

ऐसे रहे दोनों मैच

वहीं 30वां मुकाबला सेंट लूसिया जॉक्स बनाम जमैका तलवाह के बीच हुआ जो आखिरी लीग मैच साबित हुआ। सेंट लूसिया ने 11 रन से मुकाबला जीता और यह उनकी टूर्नामेंट में 10 मैचों में छठी जीत रही। हालांकि जमैका को इस हार से फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि वह भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। सेंट किट्स के कप्तान रेयाड एमरिट ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए सेंट किट्स की टीम 18.2 ओवर में 77 रन पर ही सिमट गई। ये सीपीएल इतिहास का पांचवा सबसे कम स्कोर है। जवाब में ट्रिनबागो ने इस लक्ष्य को 12वें ओवर में ही 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।जबकि सेंट लूसिया जॉक्स ने 6 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे, जवाब में जमैका तलवाह 9 विकेट पर 134 रन ही बना सकी और 11 रन से यह मैच हार गई।

ये टीम रही आखिरी पायदान पर

ये टीम रही आखिरी पायदान पर

जमैका की सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत साथ दे गई। इस टीम ने 3 जीत के साथ 7 अंक दर्ज किए। उनका एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, जिस कारण उन्हें एक अंक मिला। वहीं पांचवें नंबर पर बारबाडोस ट्रिडेंट्स रही जिसके 3 जीत के सात 6 अंक रहे। आखिरी पादयान पर सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स की टीम रही जो 10 मैचों में सिर्फ 1 जीत ही हासिल कर सकी।

जानें कब और कहां होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

जानें कब और कहां होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

पहला सेमीफाइनल- ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम जमैका तलवाह, समय- 8 सितंबर शाम 7:30 बजे, ब्रायन लारा स्टेडियम

दूसरा सेमीफाइनल- लूसिया ज्यूक्स बनाम गयाना अमेजन वॉरियर्स, समय- 9 सितंबर सुबह 3:00 बजे, ब्रायन लारा स्टेडियम

Story first published: Monday, September 7, 2020, 12:52 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+