Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्रांट फ्लावर के दावे को बताया गया झूठ, यूनिस ने मजाक में दिखाया था मक्खन लगाने वाला चाकू

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान यूनिस खान को लेकर वीरवार को पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाजी कोच रहे ग्रांट फ्लावर ने दावा किया था कि एक बार उनकी गर्दन पर यूनिस ने चाकू रख दिया था। ग्रांट ने कुछ सलाह दी थी जो यूनिस को पसंद नहीं आई थी, इसलिए उन्होंने कोच की गर्दन पर चाकू रख दिया था। लेकिन ग्रांट फ्लावर के इस दावे को अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के एक सूत्र ने झूठ बताया है।

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि यह घटना उस समय की थी जब टीम 2016 के आस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिसबेन में थी। यह कोई धमकी नहीं थी बल्कि नाश्ते की टेबल पर किया गया हल्का फुल्का मजाक था। सूत्र के अनुसार, यूनिस ने कोच को मजाक में मक्खन लगाने वाला चाकू दिखाया था। सूत्र ने कहा, ''ग्रांट फ्लावर जिस तरह से इस घटना को बताया है वो बिल्कुल गलत है। यूनिस ने मजाक में मक्खन लगाने वाला चाकू उठाकर ग्रांट के सामने रखकर कहा था कि नाश्ता करते समय सलाह ना दें, बल्कि चैन से खाने दें।''

ग्रांड 2014 से 2019 तक पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रहे थे। वो इस समय श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच हैं। 49 साल के ग्रांड ने 'फोलोइंग ऑन क्रिकेट' पोडकास्ट पर अपने भाई एंडी और मेजबान नील मैंथोर्प के साथ बातचीत में यूनिस का जिक्र किया और कहा कि उसे कुछ सिखाना काफी कठिन है। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ब्रिस्बेन की एक घटना याद है। टेस्ट मैच के दौरान सुबह हम सब नाश्ते पर बैठे थे। मैंने उसे कुछ बल्लेबाजी सलाह देने की कोशिश की पर उसे मेरी सलाह अच्छी नही लगी और लो चाकू मेरी गर्दन तक ले आया। हमारे साथ ही मिकी आर्थर भी बैठे थे। फिर उन्होंने मामला शांत करवाया।''

Story first published: Friday, July 3, 2020, 16:09 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+