Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आरसीबी में बड़े बदलाव की मांग पर बोले आशीष नेहरा, अगले 2-3 साल ये करने की जरूरत है

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सफर खत्म हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जिस तरह से आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा उसके बाद आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया। इस हार के बाद से कई क्रिकेट एक्सपर्ट आरसीबी की टीम में बदलाव को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। इनका मानना है कि आरसीबी में बड़े बदलाव की जरूरत है। लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इससे अलग राय रखते हैं।

आशीष नेहरा का कहना है कि हर साल टीम में खिलाड़ियों के बदलाव से टीम का प्रदर्शन गिरा है। हर साल खिलाड़ियों में बदलाव के चलते पिछले सालों में आरसीबी का प्रदर्शन लागातार अच्छा नहीं रहा। आशीष नेहरा और इरफान पठान ने कहा कि आरसीबी की टीम विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर बहुत ज्यादा निर्भर है, यही वजह है कि टीम का प्रदर्शन गिरा है। कुछ इसी तरह की सोच वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का भी मानना है। उनका कहना है कि पूरी टीम कोहली और डिविलियर्स पर बहुत अधिक निर्भर है, ऐसे में टीम के 11 खिलाड़ियों के लिए यह ठीक नहीं है।

नेहरा का मानना है कि आरसीबी को हर साल विराट कोहली, डिविलियर्स और व चहल के अलावा 2-3 खिलाड़ियों को जरूर टीम में बनाए रखना चाहिए। आपको 2-3 साल तक इन कोहली-डिविलियर्स के अलावा खिलाड़ियों को टीम में रखना चाहिए। आशीष नेहरा का मानना है कि आरसीबी को उनके प्लेयर्स के साथ काम करने की जरूरत है, उन्हें निखारने की जरूरत है। बता दें कि आरसीबी की टीम आजतक एक भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 16:40 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+