Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जबरदस्त याॅर्कर पर 'क्लीन बोल्ड' हुए धोनी, श्रीसंथ ने शेयर किया 11 साल पुराना वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा: कभी मैच फीक्सिंग के कारण अपना क्रिकेट करियर बर्बाद करने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनपर लगा आजीवन बैन खत्म कर दिया गया है। अब अटकलें हैं कि श्रीसंथ इस साल केरला टीम में शामिल होकर रणजी ट्रॉफी के जरिए वापसी कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि वो आईपीएल में वापसी करने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि 2021 के सीजन में वो नीलामी के लिए अपना नाम भेजेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि श्रीसंथ एक खतरनाक गेंदबाज थे। उन्होंने अब अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी गेंदबाजी का पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बोल्ड करते हुए नजर आए।

शेयर किया 11 साल पुराना वाडियो

शेयर किया 11 साल पुराना वाडियो

कईयों का मानना है कि 37 साल के हो चुके श्रीसंथ आज भी पहले जैसी घातक गेंदबाजी पेश करने में माद्दा रखते हैं। इस बीच श्रीसंथ ने 11 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने यह दिखाने का प्रयास किया कि वो आज भी ऐसी परफाॅर्मेंस दे सकते हैं। दरअसल, श्रीसंथ ने साल 2009 में हुए आईपीएल के दूसरे सीजन का वीडियो शेयर किया। तब श्रीसंथ किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे।

'क्लीन बोल्ड' हुए थे धोनी

'क्लीन बोल्ड' हुए थे धोनी

श्रीसंथ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस स्पैल को सबसे बेहतरीन गेंदबाजी में से एक माना है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि धोनी भाई भी पूरी तरह से हैरान रह गए थे।आईपीएल 2009 के 54वें मैच में श्रीसंथ ने धोनी को जबरदस्त याॅर्कर के क्लीन बोल्ड किया था जिसे देख सब हैरान रह गए थे। तब धोनी मार्र 2 रन ही बना सके थे।

तब भी हार गया था पंजाब

बता दें कि इस मैच में श्रीसंथ ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे, लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम मैच हार गई थी। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी थी, लेकिन जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी और चेन्नई ने 24 रन से मैच अपने नाम कर लिया था। बता दें कि श्रीसंथ ने आईपीएल में कुल 44 मैच खेले हैं जिसमें 40 विकेट दर्ज है।

Story first published: Friday, July 3, 2020, 15:11 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+