Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की किडनैपिंग में नया मोड़, पूर्व प्रेमिका के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल के अपहरण मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल स्टुअर्ट मैकगिल को 14 अप्रैल को चार लोगों ने किडनैप कर लिया था और जबरन उन्हें अपनी कार में उठा ले गए थे। इन लोगों ने बंदूक की नोट पर मारपीट की थी। हालांकि कुछ घंटे बाद इन लोगों ने मैकगिल को छोड़ दिया था। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को 18 अप्रैल को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस पूरे मामले में तब नया मोड़ आ गया जब गिरफ्तार होने वाले में से एक आरोपी स्टुअर्ट मैकगिल का जानने वाला निकला।

पूर्व गर्ल फ्रैंड का भाई गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है उसमे से एक आरोपी का नाम मरीनो सोटिरोप्लस है। मरीनो कोई और नहीं बल्कि स्टुअर्ट मैकगिल की महिला मित्र मारिया ओ मेगर का भाई है। मरीनो न्यूट्रल बे में स्थित एक रेस्टोरेंट एरिस्टोटल का मालिक है। अहम बात यह है कि स्टुअर्ट मैकगिल कुछ समय पहले इस रेस्टोरेंट में बतौर जनरल मैनेजर काम करते थे। बता दें कि 14 अप्रैल को रात तकरीबन 8 बजे इन लोगों ने स्टुअर्ट मैकगिल को किडनैप किया था।

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

जिन तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमे सोन मिन्ह न्यूगेन और फ्रेडरिक व रिचर्ज स्काफ हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जहां पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अहम बात है कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को 6 दिन बाद 20 अप्रैल को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने बताया कि सघन जांच के बाद हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 27,29, 42, 46 वर्ष है। इन सभी लोगों को आज स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया गया है।

44 टेस्ट खेल चुके हैं

गौर करने वाली बात है कि मैकगिल ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 44 टेस्ट मैच खेले हैं और तीन वनडे मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैकगिल ने 1999 में अपना पहला मैच खेला था। वेस्टइंडीज के दौरे पर मैकगिल की वजह से शेन वॉर्न को टीम से बाहर होना पड़ा था। मैकगिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2008 में संन्यास लिया था। 40 साल की उम्र में मैकगिल ने 2011 में बिग बैश लीग में हिस्सा लिया था और सिडनी सिक्सर्स टीम का हिस्सा थे।

Story first published: Wednesday, May 5, 2021, 13:59 [IST]
Other articles published on May 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+