T20 WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को करने चाहिए 3 बदलाव, सलमान बट्ट ने दिए सुझाव
नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट इस समय काफी खुश हो सकते हैं क्योंकि उनकी टीम T20 वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस विश्व कप में खिताब के लिए केवल दो ही टीमों की चर्चाएं हो रही हैं जिनमें ग्रुप एक से इंग्लैंड है और ग्रुप 2 से पाकिस्तान। इन दोनों के अलावा भारत और न्यूजीलैंड भी मजबूत टीमें है लेकिन दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार देख चुकी हैं। सलमान बट ने पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के बारे में भी काफी दिलचस्प चर्चाएं की है और अब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में तीन बदलाव करने की सलाह देते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए बट्ट के 3 बदलाव-
सबसे पहले तो सलमान बट कहते हैं कि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन को एक मौका देना होगा। यह मैच 31 अक्टूबर को दुबई में हो रहा है और बाएं हाथ के किशन को हमने आईपीएल 2021 में भी बहुत अच्छी पारियां खेलते हुए देखा है। इसके बाद उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैचों में भी शानदार शॉट लगाए और इंग्लैंड के खिलाफ 46 गेंद पर 70 रन की पारी भी खेली थी।
सलमान भट्ट रविचंद्रन अश्विन को भी सपोर्ट करते हैं और मानते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीनियर गेंदबाज की वापसी होनी चाहिए। बट का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन एक एक कंपलीट क्रिकेटर हैं और वे गेंद के अलावा बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। सलमान बट्ट ने यह सब बातें अपने यूट्यूब चैनल पर कहीं है।

हार्दिक के बिना चर्चा समाप्त नहीं हो रही है-
इसके बाद सलमान बट्ट तीसरे बदलाव के बारे में बात करते हैं और बताते हैं कि अगर हार्दिक पंड्या फिट नहीं है तो भारत को शार्दुल ठाकुर के लिए जगह बनानी चाहिए। बट का मानना है कि ठाकुर एक अच्छी फॉर्म में है और भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक अच्छा जुड़ाव हो सकते हैं। सलमान बट्ट कहते हैं, "अगर हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट नहीं है तो शार्दुल ठाकुर को लाना चाहिए क्योंकि उनकी गेंदबाजी अच्छी रही है और वह गेंद बल्ले से भी अच्छा योगदान दे रहे हैं।"
अगर हार्दिक पंड्या की बात करें तो भी विश्वकप में बिना कोई गेंदबाजी करने का अनुभव लिए आए हैं क्योंकि उन्होंने लंबे समय से बॉलिंग नहीं की है। लेकिन बुधवार को वह नेट में गेंदबाजी करते हुए देखे गए थे। हालांकि अभी भी यह नहीं पता है कि वह बॉलिंग करने के लिए कितने फिट हैं लेकिन विराट कोहली ने मैच से पहले भारत और न्यूजीलैंड के मैच से पहले की शाम हार्दिक पंड्या को लेकर कुछ स्पष्ट बातें की है।

एक-दो ओवर फेंक सकते हैं हार्दिक पांड्या
यहां पर कोहली ने बताया है कि हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट है। दरअसल हार्दिक को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कंधे पर गेंद लग गई थी और कोहली ने उसी संदर्भ में बात की है। लेकिन पूरी दुनिया की नजरें हार्दिक पंड्या की बॉलिंग पर टिकी हुई है और इस पर कोहली कहते हैं कि टीम को छठे गेंदबाजी विकल्प की जरूरत महसूस होती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या जरूरत पड़ने पर एक या दो ओवर फेंक सकते हैं।
भारतीय टीम ग्रुप दो में मौजूद अंक तालिका में नंबर पांच पर विराजमान है और उनका नेट रन रेट -0.973 है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के बाद तीन बेहद आसान मैच खेलने हैं जो कि स्कॉटलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान से होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
