Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित और कोहली में बेस्ट कप्तान काैन है? कृष्णप्पा गौथम ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। कर्नाटक के स्पिनर कृष्णप्पा गौथम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक 2 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2018 में उन्होंने रास्थान राॅयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। तब उन्होंने 15 मैचों में 126 रन बनाए, साथ में 11 विकेट अपने नाम किए। गाैथम को साल 2017 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें कभी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया। इस बार वह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। गाैथम से हाल ही में जब पूछा गया कि वो रोहित और कोहली में बेस्ट कप्तान किसे मानते हैं तो उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया।

गाैतम ने कहा, ''मैं रोहित को चुनता हूं क्योंकि मैं उनकी टीम में खेल चुका हूं और हमने आईपीएल में उनके खिलाफ टूर्नामेंट जीता था।'' हालांकि इस जवाब के बाद गाैतम ने यह भी कहा कि आईपीएल में सबसे बेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। जब उनसे पूछा गया कि KXIP, MI और RR के अलावा किसी टीम के साथ खेलने का माैका मिलता है तो किसके साथ जाओगे तो गौथम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को चुना।

आंद्रे रसेल और एबी डिविलियर्स दोनों ही अपने दम पर मैच जीतने में सक्षम हैं। रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए यह किया है जबकि डीविलियर्स आरसीबी के लिए खेलते रहे हैं और उन्हें बहुत सारे मैच जीते हैं। हालांकि, कृष्णप्पा गौथम ने रसेल को सुपरमैन करार दिया। उन्होंने कहा, ''जिस तरह से आंद्रे रसेल ने पिछले दो सीजन खेले हैं, उसे देखते हुए वह एक खरतनाक खिलाड़ी दिखता है। मुझे उनका एक इंटरव्यू करने का मौका मिला, मैंने उन्हें खतरनाक खिलाड़ी कहा। वहीं एबी डिविलियर्स जीत के लिए तैयार रहते हैं। उनके पास मैत जितवाने की क्षमता है। मुझे भी खुद से ऐसा करने की उम्मीद है।''

Story first published: Thursday, June 25, 2020, 16:33 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+