पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी ने टीम इंडिया को कराई थ्रोडाउन्स की प्रैक्टिस
नई दिल्लीः भारतीय टीम के पास इस समय महेंद्र सिंह धोनी मेंटर के तौर पर मौजूद हैं। उनका कार्यकाल अल्पकालिक है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद वे अपने रास्ते हो जाएंगे और भारतीय टीम कोचिंग में एक भारी फेरबदल से गुजरेगी। तब तक क्या भारत के हाथ में एक और आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी होगी, यह तो आने वाले कुछ दिन ही बता देंगे। लेकिन, भारत 2007 के बाद से पहले टी20 विश्व कप खिताब के लिए अच्छी शुरुआत करने की कोशिश कर रहा है।
यह खिताब टीम ने एमएस धोनी की लीडरशिप में जिता था,अब टीम के खिलाड़ी धोनी की देखरेख में तैयारी में लगे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने धोनी की तस्वीरें साझा कीं, जो एक मेंटर के रूप में 2021 टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय सेटअप का हिस्सा हैं, जो भारतीय बल्लेबाजों को थ्रोडाउन दे रहे हैं।
भारत रविवार को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। धोनी ने आईपीएल का हालिया खिताब चेन्नई सुपर किंग्स को जिताकर एक बार फिर अपना क्रेज फैला दिया है। पिछले महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा से ठीक पहले धोनी को नई भूमिका में नियुक्त किया गया था। उन्होंने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के नेतृत्व में आईपीएल 2021 में एक उल्लेखनीय वापसी की, क्योंकि सीएसके की टीम यूएई में पिछले साल अपने इतिहास में पहली बार प्ले-ऑफ बर्थ से चूक गई थी।
Revealing #TeamIndia’s latest throwdown specialist! @msdhoni | #T20WorldCup 💪🏾🎯 pic.twitter.com/COZZgV7Ba6
— BCCI (@BCCI) October 22, 2021
धोनी अपने कैबिनेट में सभी 3 आईसीसी खिताब - 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ सफेद गेंद वाले क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल में सीएसके को जीत दिलाई।
भारत सुपर 12 चरणों से पहले अपने दो अभ्यास मैचों में सोमवार को इंग्लैंड और बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़कर अजेय रह चुका है। उम्मीद है महान कप्तान की उपस्थिति से युवा लड़ाकों को फायदा मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
