For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बोर्ड एकदाश के सामने कंगारू ढेर

By Staff
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: भारतीय शेरों से उनकी ही जमीन पर टक्‍कर लेने आये ऑस्‍ट्रेलियाई कंगारू अभ्‍यास मैच में ही ढेर हो गये। बोर्ड एकादश के विरुद्ध खेले जा रहे अभ्‍यास मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की हालत यह है कि भारतीयों ने उन्‍हें फॉलो ऑन के करीब ला पटका।

आस्ट्रेलियाई टीम के लिए हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा चार दिवसीय अभ्यास मैच एक सबक की तरह है। मैच के पहले दिन जहां बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बल्लेबाजों के सामने आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाकाम साबित हुए। वहीं मेहमान टीम के बल्‍लेबाज दो युवा स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला और प्रज्ञान ओझा के सामने बेबस दिखे।

सबसे ज्‍यादा रोमांचक बात यह है कि मैथ्यू हेडन, साइमन कैटिच, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और ब्रैड हेडिन सरीखे बल्लेबाजों के रहते आस्ट्रेलियाई टीम पर फालोऑन का खतरा मंडराने लगा। निश्चित तौर पर बोर्ड एकादश टीम के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है।

इससे साबित होता है कि स्पिन गेंदबाजों को खेलने के मामले में आस्ट्रेलियाई टीम की कमजोरी अभी दुरुस्त नहीं हुई है। चावला और ओझा टेस्ट श्रंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अगर इनके खिलाफ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं तो फिर हरभजन सिंह और अनिल कुंबले जैसे विश्वस्तरीय स्पिनरों के सामने उनकी दशा और भी खराब हो सकती है।

कुल मिलाकर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की भी यही दशा रही। स्तरीय स्पिनर की कमी से जूझ रही मेहमान टीम ने अभ्यास मैच में एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाज उतारे हैं लेकिन मिशेल जानसन को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ सका है।

आस्ट्रेलियाई आक्रमण पंक्ति के अगुआ ब्रेट ली भारत के युवा बल्लेबाजों- रोहित शर्मा और विराट कोहली- के सामने संघर्ष करते नजर आए। टीम में शामिल एकमात्र स्पिनर जेसन क्रेजा ने तो अपने 20 ओवरों में 123 रन लुटा दिए और एक भी सफलता नहीं हासिल कर सके।

314 रन पर सिमटी ऑस्‍ट्रेलिया

बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम ने अभ्यास मैच के तीसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी 314 रन पर समेटकर 141 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। युवा स्पिनर पीयूष चावला (89/5) और प्रज्ञान ओझा (72/3) की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारत एक समय आस्ट्रेलिया को फालोऑन के करीब ला सकी। माइकल हसी और स्टुअर्ट क्लार्क की बहुमूल्य पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया फालोऑन बचाने में सफल रहा।

मैच के दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 198 रन से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन के पहले सत्र में ही अपने नौ विकेट मात्र 218 रन पर खो दिए थे। हसी ने संकटमोटक का काम किया और क्लार्क के साथ अंतिम विकेट के लिए 96 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक उलझाए रखा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+