बाॅबी लैश्ले की शादी में हंगामा, WWE रिंग में दुल्हन की हुई बुरी तरह से पिटाई
नई दिल्ली। साल 2019 खत्म होने की कगार पर था, ऐसे में डब्ल्यूडब्ल्यू रिंग में इसे यादगार बनाने के लिए कुछ खास ना हो भला ऐसे कैसे हो सकता है। इस हफ्ते हुई रॉ का एपिसोड खास बन गया, जिसमें बाॅबी लैश्ले और लाना की शादी के लिए पूरा रिंग फूलों से सजाया गया था। दुल्हन बनने जा रही लाना सफेद गाउन के साथ थीं तो वहीं लैश्ले काले कोट के साथ सजे हुए थे। शादी की तैयारियां चल रहीं थी। पादरी रस्में पूरी करने ही वाला था कि तभी इस बड़ी शादी में हंगामा मच गया।

हुई दुल्हन की पिटाई
लाना और लैश्ले रस्मों के साथ शादी पूरी करने वाले थे कि तभी अचानक लिव माॅर्गन ने रिंग में एंट्री मार दीं। माॅर्गन ने शादी रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने रोते हुए कहा कि वह लाना के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। यह सुन लैश्ले हैरान रह गए। माॅर्गन रिंग में आती हैं और लाना को शादी नहीं करने के लिए कहती हैं। लेकिन इतने में लाना गुस्से में माॅर्गन को थप्पड़ जड़ देती हैं। फिर इसके बाद माॅर्गन ने भी गुस्से में आकर दुल्हन की ड्रेस में सजी लाना की जमकर धुनाई की। लाना का ड्रैस भी खराब हो गया। दोनों के बीच काफी देर लड़ाई चली, उधर लैश्ले ये सब देखते रहे।

फिर रूसेव ने लैश्ले को पीटा
वहां माैजूज सिक्योरिटी दोनों को अलग करती हैं। लिव माॅर्गन रिंग से बाहर आ जाती हैं, लेकिन तभी रिंग के बीच केक जैसे बने डिजाइन में रखे हुए बाॅक्स से रूसेव निकलते हैं। रूसेव को देख लैश्ले चाैंक जाते हैं। वो समझ पाते कि आखिर ये हो क्या रहा है तो उससे पहले रूसेव ने उनपर जोरदार हमला कर दिला। वहीं माॅर्गन भी फिर से रिंग में आ गईं और लाना पर टूट पड़ीं। बाद में लैश्ले और लाना को रिंग से भागने पर मजबूर होना पड़ा और उनकी शादी में रूसेव और माॅर्गन ने भंग डाल दिया।
क्या लाना शादीशुदा हैं?
इस पूरे ड्रामे में एक और बात सामने आई है कि क्या लाना शादीशुदा हैं। बता दें कि ये सब ड्रामा होने से पहले एक शख्स ने रिंग में आकर यह दावा किया था कि जब लाना की उम्र 18 साल थी तो तब उसकी उससे शादी हो गई थी। हालांकि यह सुन लैश्ले को गुस्सा आ गया और उस शख्स को पटकते हुए भगा दिया। इस शो में एक इशारा तो मिल गया है कि आने वाले समय में रुसेव का साथ लिव देने वाली हैं लेकिन देखना होगा कि लाना और लैश्ले की प्रेम कहानी कहा तक आगे जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
