For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फार्मूला 1 रेस के बाद रात भर चला बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

नई दिल्ली। पूरी दिल्ली में फार्मूला रेस का शबाब छाया रहा। लोगों ने जहां रेस का भरपूर लुत्फ उठाया वहीं रात भर चले जश्न ने इस मजे को दोगुना कर दिया। ग्रेटर नोएडा के जेपी इंडिग्रेडेट काम्पलेक्स में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने अपने जलवे बिखेरे।

जलवे बिखेरने वालों में से बॉलीवुड के किंग खान उनकी पत्नी गौरी खान, सोनम कपूर, बिपाशा बसु, अनिल कपूर, चंकी पांडे, अर्जुन रामपाल, इमरान खान, प्रीति जिंटा, दीपिका पादुकोण, संजय कपूर, फरदीन खान समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल रहीं। इस शो का मुख्य आकर्षण थीं लेडी गागा, जिन्होंने अपने सुरमयी गीतों से हर किसी को खूब थिरकाया। बॉलीवुड हस्तियों को छोड़कर क्रिक्रेटर युवराज सिंह, आशीष नेहरा और राजनीति जगत से ज्योतिराज सिंधिया ने भी पार्टी में भाग लिया।

विजय माल्या और सिद्धार्थ माल्या तो पार्टी के आयोजकों में से ही एक थे। आपको बता दें कि भारत में पहली बार हुए फार्मूला रेस वन में कुल 12 टीमों के 24 ड्राइवरों ने हिस्सा लिया, लेकिन केवल 19 ड्राइवरों ने ही अपनी रेस पूरी की।

इस रेस को सेबेस्टियन वेटल ने जीतकर इतिहास रचा। तो वहीं मैकलेरन के जेन्सन बटन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि माइकल शूमाकर पांचवें नंबर पर रहे, जबकि फार्स इंडिया के सुतिल ने नौवां स्थान हासिल किया। नारायण कार्तिकेयन 17वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। विजेता को विजयी ट्राफी यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदान की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+