गंभीर ने लिया T20 वर्ल्ड कप की 'खतरनाक' टीम का नाम, कहा- उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं
नई दिल्लीः आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए क्रिकेट टीमों की घोषणा होनी शुरू हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है जिसके बाद वर्ल्ड कप को लेकर भारत में काफी चर्चाएं हो रही है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की मार्गदर्शक के तौर पर टीम इंडिया में वापसी हुई है। बाकी बोर्ड भी अपनी टीमों की घोषणा कर रहे हैं। T20 प्रारूप ऐसा है जहां बड़ा ही फटाफट क्रिकेट देखने को मिलता है और कोई भी टीम अपने दिन पर किसी पर भी भारी पड़ सकती है।
भारत का सामना 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होने जा रहा है और इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप का आगाज भी हो जाएगा। भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर पाकिस्तान को बड़ी ही खतरनाक टीम के तौर पर ले रहे हैं उनका कहना है कि इस टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं की जा सकती।

गंभीर ने पाकिस्तान को खतरनाक टीम करार दिया-
गौतम गंभीर ने पाकिस्तान को एक खतरनाक और ऐसी टीम बताया है जिसके बारे में आप कुछ भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकते। और यह भी कहा है कि क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में गलती आपने कर दी तो फिर भरपाई करने की गुंजाइश नहीं मिलती। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान खतरनाक टीम है। वे शुरू से खतरनाक रहे हैं और इसके साथ ही वह बहुत अनप्रिडिक्टेबल टीम रहे हैं और इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बस पाकिस्तान क्रिकेट के जैसा ही है। वह किसी से भी हार सकते हैं और किसी से भी जीत सकते हैं क्योंकि यह लोग इसी तरीके से क्रिकेट खेलते हैं। बहुत लंबे टाइम से हमने ऐसा देखा है और पाकिस्तान के पास कुछ अच्छे क्वालिटी खिलाड़ी भी रहे हैं।"
अफगानिस्तान महिला क्रिकेट के हालात पर ICC ने जताई चिंता, तालिबान ने लगाया है खेलने पर बैन

क्यों हैं गंभीर के लिए पाकिस्तान खतरनाक टीम-
गौतम गंभीर यह भी कहते हैं कि पाकिस्तान के पास हारने के लिए कुछ भी नहीं है और यह बात इस टीम को और भी खतरनाक बना देती है। गौतम गंभीर वर्ल्ड कप की बाकी बड़ी टीमों को पाकिस्तान के प्रति आगाह भी करते हैं। वे कहते हैं, "आपके पास बाबर आजम है, शाहीन शाह अफरीदी हैं जोकि बॉल को 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्विंग करा सकते हैं। इस गेंदबाज के पास गति भी है और बाउंस भी और यह लंबा भी है। इसके अलावा उनके पास और भी विशुद्ध तेज गेंदबाज हैं, उनके पास हैरिस राउफ है जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है तो आप पाकिस्तान की टीम को इस प्रतियोगिता में नजरअंदाज नहीं कर सकते। T20 ऐसा फॉर्मेट है जहां आपको अपने पैरों की उंगलियों पर खड़ा रहना पड़ता है और जब आपकी टीम के पास कुछ अच्छी क्वालिटी के खिलाड़ी हों तब तो आपको हल्के में लेने की गलती की ही नहीं जा सकती। इसके अलावा महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास हारने के लिए कुछ भी नहीं है।"

भारत vs पाकिस्तान मैच पर ये बोले गंभीर-
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 24 अक्टूबर को होगा तो उसके बारे में गौतम गंभीर बात करते हुए कहते हैं कि उनको नहीं लगता भारतीय क्रिकेट टीम किसी तरह के दबाव में होगी क्योंकि वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा ही शानदार रिकॉर्ड रहा है। गंभीर कहते हैं कि जिस भी तरह का दबाव भारत की टीम के ऊपर बनाया जा रहा है यह सब मीडिया के द्वारा बनाया जाता है जबकि वास्तविकता यह है कि विराट कोहली की टीम पाकिस्तान की तुलना में काफी बेहतर है। गौतम गंभीर आगे यह भी कहते हैं पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बड़ा शानदार है।
आपको बता दें एक समय था जब पाकिस्तान की टीम भारत के ऊपर काफी हावी रहती थी और यह 1990 के दशक की बात है। 2000 के दशक में धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेटरों ने सौरव गांगुली की अगुवाई में वापसी की और अगर दोनों देशों में राजनीतिक कारणों से क्रिकेट बंद ना हुआ होता तो शायद आज भारत पाकिस्तान को कई सीरीज और कई मैचों में हरा चुका होता। अभी दोनों टीमें वर्ल्ड कप में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती है जहां पर भारत का रिकॉर्ड 100% क्लीन रहा है पाकिस्तान को अभी तक विश्व कप में भारत के खिलाफ एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
