राष्ट्रमंडल खेल : बैडमिंटन में भारत का वेल्स पर शानदार जीत
चार वर्ष पहले कांस्य पदक जीतने वाले भारत ने इस बार लगातार तीसरी सफल जीत दर्ज की है। भारत ने पहले केन्या और फिर बारबाडोस को हराया था। पूल डी के अपने आखिरी मैच में बुधवार शाम भारत, स्कॉटलैंड से भिड़ेगा।
विश्व के 17वें नंबर के खिलाड़ी चेतन आनंद ने लेविस मार्टिन को 21-12, 21-16 से हराया। राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार शामिल अदिति मुटाटकर ने साइना नेहवाल की जगह ली है। उन्होंने महिलाओं के मैच में उन्होंने अपनी कुशलता का प्रदर्शन करते हुए टर्नर कैरिसा को 21-13, 21-8 से हराकर जीत हासिल की।
पुरुषों की युगल स्पर्धा में सनावे थॉमस और रूपेश कुमार की जोड़ी को कठिन मुकाबले का सामना करना पड़ा। उन्होंेने फिलिप्स जेम्स और मॉरगन जोई की जोड़ी को 21-17, 21-14 से पछाड़ा।
महिलाओं की युगल स्पर्धा में अश्विनी पोन्नपा और अपर्णा बालन ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कैरिसा और हार्वे करोलिन को 21-11, 21-13 से हराया, जबकि भरोसेमंद मिश्रित युगल जोड़ी ज्वाला गट्टा एवं वी. डिजू ने मार्टिन एवं थॉमस सारा को 21-8, 21-5 से हराया।
अदिति ने कहा, "मेरे लिए यह बेहतर शुरुआत है। मैं उम्मीद रखती हूं कि टूर्नामेंट में और अच्छा प्रदर्शन करूंगी।"
रूपेश और सनावे ने कहा कि उन्होंने कुछ ही समय मैच का अभ्यास किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications