For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बोल्ट ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक

By Staff

बोल्ट ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में तीसरा स्वर्ण जीता है. उन्होंने 4x100 मीटर रिले में अपने देश को जीत दिलाई. जमैका के उसैन बोल्ट ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई है.

100 मीटर और 200 मीटर में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले उसैन बोल्ट 4x100 मीटर रिले दौड़ जीतने वाली जमैका की टीम का हिस्सा थे.

लेकिन उसैन बोल्ट समेत जमैका की चौकड़ी इस रिले दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड नहीं बना पाई. उन्होंने ये दौड़ 37.31 सेकेंड में पूरी की. इस रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली जमैका टीम में उसैन बोल्ट के अलावा असफ़ा पॉवेल, स्टीव मुलिंग्स और माइकल फ़्रेटर शामिल थे.

निराश इस दौड़ में त्रिनिडाड की टीम ने रजत और ब्रिटेन की टीम ने कांस्य पदक जीता. सेमी फ़ाइनल में अमरीकी टीम अयोग्य ठहरा दी गई थी. इस दौड़ में त्रिनिडाड की टीम ने रजत और ब्रिटेन की टीम ने कांस्य पदक जीता. सेमी फ़ाइनल में अमरीकी टीम अयोग्य ठहरा दी गई थी.

इस कारण जमैका की टीम को इस रिले दौड़ की जीत का सबसे तगड़ा दावेदार माना जा रहा था और उन्होंने बर्लिन के ओलंपिक स्टेडियम में जमा अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया.

हालाँकि वे नया विश्व रिकॉर्ड नहीं बना पाए. लेकिन उन्होंने इस दौड़ को पूरा करने में दूसरा सबसे कम समय लिया. इसके बावजूद उसैन बोल्ट निराश नज़र आए क्योंकि वे पूरी तरह फ़िट नहीं महसूस कर रहे थे.

उसैन बोल्ट ने इस चैम्पियनशिप में 100 मीटर की दौड़ नए विश्व रिकॉर्ड के साथ 9.58 सेकेंड में जीती थी. जबकि 200 मीटर की दौड़ उन्होंने 19.19 सेकेंड में पूरा करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+