अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर तो वसीम अकरम ने किया ये खास ट्वीट, बोले- फोटो भेजो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्टार सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पिछले हफ्ते उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन तेंदुलकर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद लगातार उनके फैंस, क्रिकेट जगत के दिग्गज और तमाम हस्तियां लिटिल मास्टर के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के जल्द स्वस्थ होने की पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने भी सचिन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

वसीम ने की प्रार्थना
वसीम अकरम ने ट्वीट करके सचिन के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा, जब आप 16 साल के थे आपने दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना किया, आपने जबरदस्त साहस के साथ उनका सामना किया। लिहाजा मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि जल्द ही कोरोना को छक्का मारकर दूर करेंगे और जल्दी ही आप ठीक होंगे। यह जबरदस्त होगा अगर आप 2011 में भारत की विश्वकप की जीत को अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ जश्न मनाएंगे और इसकी तस्वीरें मुझे भेजेंगे।

सचिन ने ट्वीट कर दी जानकारी
कोरोना पॉजटिवि होने के बाद आज सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इस बात की खुद सचिन ने ट्वीट करके जानकारी दी। सचिन ने लिखा, आप सभी लोगों की दुआओं और प्रार्थना का शुक्रिया। मेडिकल सुझाव के बाद मैंने खुद को अस्पताल में भर्ती कराया है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही घर लौटूंगा। मैं सभी भारतीयों और अपनी टीम को विश्वकप जीत की 10वीं वर्षगांठ की बधाई देता हूं।

27 मार्च को कोरोना संक्रमित
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि मैं कोरोना से संक्रमित हूं। सचिन तेंदुलकर के अंदर कोरोना के हल्के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद उनकी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई है। सचिन ने ट्वीट करके लिखा, मैं कोरोना संक्रमित हूं और मैं हर जरूरी सावधानी बरत रहा हूं। हालांकि मेरे अंदर कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए थे और मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, बाकी के सारे टेस्ट निगेटिव आए हैं। मैंने खुद को क्वारेंटीन कर रखा है और सभी जरूर सावधानी बरत रहा हूं। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
