ENG vs WI: बेन स्टोक्स ने जड़ा करियर का सबसे धीमा शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकने वाली इंग्लैंड टीम ने मैनचेस्टर के मैदान पर जबरदस्त वापसी करते हुए कैरिबियाई गेंदबाजों को विकेट के लिये तरसा दिया है। ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे मैच में जल्दी-जल्दी 3 विकेट खोने के बाद चौथे विकेट के लिये सलामी बल्लेबाज डॉमनिक सिब्ले और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने शतक लगाते हुए 260 रनों की साझेदारी की। यह इस मैदान पर किसी भी विकेट के लिये की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
और पढ़ें: 26 सितंबर से UAE में खेला जायेगा IPL 2020, 8 नवंबर को होगा फाइनल मैच: Reports
इस दौरान जहां डॉमिनिक सिब्ले ने अपने 8वें टेस्ट मैच में करियर का दूसरा शतक पूरा किया तो वहीं बेन स्टोक्स ने भी अपने करियर का 10वां शतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह अपने टेस्ट करियर के दूसरे दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। बेन स्टोक्स ने इसके साथ ही पिछले साल एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई नाबाद 135 रनों के अपने दूसरे सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया है।
और पढ़ें: 'काले लोगों के बिना जिंदगी मायने नहीं रखती', नस्लवाद के खिलाफ फाफ डुप्लेसिस ने दिया बयान

स्टोक्स ने जड़ा करियर का सबसे धीमा शतक
135 ओवर की समाप्ति पर बेन स्टोक्स 164 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने 17 चौके और 2 छक्के भी लगाये हैं। बेन स्टोक्स के टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर 258 रन है जो उन्होंने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015-16 में बनाया था।
उल्लेखनीय है कि बेन स्टोक्स की ओर से लगाया गया यह शतक उनके टेस्ट करियर का सबसे धीमा शतक है। इस टेस्ट शतक को पूरा करने के लिये बेन स्टोक्स ने पहली बार अपने करियर में 250 से ज्यादा गेंदों का सामना किया और 255 गेंदों में शतक लगाया। इससे पहले राजकोट में भारत के खिलाफ उन्होंने 2016-17 में 235 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस पारी में उन्होंने 128 रन बनाये थे।

इस खास क्लब में हुए शामिल
वहीं आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में यह बेन स्टोक्स के बल्ले से निकला चौथा शतक है, जिसके चलते वह टेस्ट चैम्पियनशिप में 4 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बाबर आजम और मार्नस लाबुशेन की लिस्ट में शामिल हो गये हैं। वहीं इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ियों ने इस टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 4 शतक लगाये हैं।

ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बनें स्टोक्स
गौरतलब है कि बेन स्टोक्स ने अपने करियर के 65वें टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा शतक लगाया है जबकि मैनचेस्टर के मैदान पर जड़ा गया उनका पहला शतक है। अपने पूरे करियर में बेन स्टोक्स ने कुल 10 शतक लगाये हैं।
आपको बता दें कि गैरी सोबर्स, इयान बॉथम और जैक कैलिस के बाद बेन स्टोक्स टेस्ट मैचों में 4000 रन, 10 शतक और 150 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
