Euro 2020 : इटली बना चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को किया चारों खाने चित्त
इटली। इटली यूरो कप 2020 का चैंपियन बन गया है। इटली ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह दूसरा माैका आया जब इटली ने यूरो कप जीता। इससे पहले इटली ने साल 1968 में खिताब जीतने में सफल रहा। वहीं इंग्लैंड घरेलू दर्शकों के सामने फीका पड़ गया। वह अपने 55 साल के सूखे को खत्म करने में नाकाम रहा। इटली ने फाइनल में जीत के साथ ही अपना विजय रथ भी जारी रखा है और यह टीम की लगातार 34वीं जीत रही।
हालांकि इंग्लैंड की शुरूआत जबरदस्त रही। ल्यूक शॉ ने मैच के दूसरे ही मिनट में गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढत दिला दी। पहले हाफ में इटली ने गोल करने के लिए कई माैके बनाए, लेकिन इंग्लैंड हाववी रहा। फिर इटली की वापसी 67वें मिनट में लियोनार्डो बोनुची ने गोल करके कराई। इस गोल के साथ बोनुची फाइनल मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्ररदाज खिलाड़ी भी बन गए। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हुआ। 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी इटली और इंग्लैंड में से कोई भी गोल नहीं कर सका।
फिर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक गया, जहां इटली ने इंग्लैंड को चारों खाने चित्त कर दिया। यह दूसरा मौका रहा जब यूरो कप का फाइनल पेनल्टी शूटआउट से तय हुआ। इटली की ओर से फेडरिको, डोमानिको बेरार्डी और लियोनार्डो बोनुची ने गोल किया। वहीं इंग्लैंड की ओर से हैरी केन, हैरी मैगुओर ने गोल दागा। हालांकि, मार्कस रैशफोर्ड, बुकायो साका और जेडन सांचो बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचाने में नाकाम रहे और इसके साथ ही इंग्लैंड खिताब जीतने से चूक गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
