CSK vs RCB : रविंद्र जडेजा ने ठोका तूफानी अर्धशतक, चेन्नई ने बना दिए 191 रन
मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 19वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सामने वानखेड़े स्टेडियम में 4 विकेट खोकर 192 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई के लिए ओपनिंग जोड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने शानदार पारी खेली। वहीं तीसरे नंबर पर आए सुरेश रैना में तीन छक्के लगाकर अहम पारी खेल गए। फिर रविंद्र जडेजा के धुआंधार अर्धशतक की मदद से टीम ने 191 रन बनाए।
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। फाफ डु प्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी भी बनाई। लेकिन अंत में 10वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने ऋतुराज को आउट कर 74 रन की साझेदारी तोड़ी। ऋतुराज 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 4 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। उनके आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए। चेन्नई ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए थे।
रैना ने आते ही बड़े शाॅट खेलना शुरू कर दिए। उन्होंने तीन छक्के वह 1 चाैका आजमाया, जिसके साथ 18 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। हालांकि रैना 14वें ओवर की चाैथी गेंद पर हर्षल पटेल के ओवर में देवदत्त पडिक्कल को कैच थमा बैठे। उसके बाद फाफ डु प्लेसिस भी अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 41 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। अंबाती रायडू भी 14 रन बना सके, लेकिन 5वें नंबर पर आए जडेजा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोक दिए, जिसमें 4 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे, जिसकी बदाैलत टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकी। धोनी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस मैच में चेन्नई नेऑलराउंडर मोईन अली को मैच के लिए आराम दिया गया है। उन्हें पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, लुंगी एन्गिडी की जगह इमरान ताहिर को मौका दिया गया है। डैनियल क्रिश्चियन RCB टीम में लौट आए हैं। इसके अलावा डेथ ओवर स्पेशलिस्ट नवदीप सैनी को भी अंतिम 11 में जगह मिली है। शाहबाज नदीम और केन रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है।
ये है सीएसके की टीम-
रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, सैम करण, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपिका चाहर, इमरान ताहिर
ये है RCB की टीम-
देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, डैनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications