एटीपी चैलेंजर एकल से बोपन्ना बाहर

By Staff
बैंकॉक। भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना 50,000 डॉलर इनामी एटीपी चैलेंजर सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के एकल मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

गुरुवार को खेले गए एकल मुकाबले में इजरायल के नियोम ओकुन ने बोपन्ना को 6-4, 3-6, 3-6 से पराजित किया। अगले दौर में ओकुन का सामना जर्मनी के एंड्रेस बेक से होगा, जिन्होंने फ्रांस के रोजर वेसेलिन को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

युगल मुकाबलों में हालांकि बोपन्ना की चुनौती अब भी बरकरार है। वह अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार एहसाम-उल-हक कुरैशी के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

बोपन्ना और कुरैशी की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने गुरुवार को ही खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसीकोन और ब्राजील के मार्को टॉरेस को 4-6, 6-3, 10-4 से पराजित किया। अगले दौर में विजेता जोड़ी का सामना रूस के मिखाइल इल्गिन और एलेक्जेंडर कुर्दरियावत्सेव की जोड़ी से होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, March 20, 2009, 14:51 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+