न्यूपोर्ट में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में बोपन्ना और कुरैशी को चौथी वरीयता मिली है। बोपन्ना-कुरैशी ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के रिक डी वोएस्ट और आस्ट्रेलिया के एश्ले फिशर की जोड़ी को 5-7, 6-4, 11-9 से पराजित किया।
खिताबी मुकाबले में बोपन्ना-कुरैशी का सामना अमेरिका के जान इश्नर और मार्डी फिश की जोड़ी से होना है, जिसने आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और जर्मनी के फिलिप पिट्सचनर को 7-6, 4-6, 10-7 से हराया।