ये रहे मैच के 3 हीरो, जिसके दम पर CSK बना चाैथी बार चैंपियन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) को 27 रनों से हराकर अपने नाम कर लिया है। यह चाैथी बार माैका आया है जब सीएसके ने ट्राॅफी अपने नाम की। इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने खिताब जीता था। केकेआर के खिलाफ हुए फाइनल में सीएसके ने 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में केकेआर 165 रन ही बना सकी। यूं तो सीएसके को जीत दिलाने में सबका योगदान रहा, लेकिन अहम उन तीन खास खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे, जो 'हीरो', साबित हुए।
यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सर्वाधिक रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय

1. फाफ डु प्लेसिस
सीएसको को बड़े स्कोर तक ले जाने के लिए ओनपर फाफ डु प्लेसिस ने शानदार खेल दिखाया। ओपनिगं करने आए डु प्लेसिस ने शुबमन गिल (32) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 61 रनों की साझेदारी की। प्लेसिस पारी के अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए थे, लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले 59 गेंदों में ताबड़तोड़ 86 रन बना दिए, जिसमें 7 चाैके व 3 छ्क्के शामिल रहे। डु प्लेसिस की इस पारी की मदद से सीएसके एक बड़ा स्कोर करने में सफल रहा। हालांकि उनके साथ मिलकर मोईन अली ने भी 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।

2. शार्दुल ठाकुर
केकेआर जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो ओपनिंग जोड़ी शुबमन गिल व वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 91 रनों की साझेदारी की, लेकिन इस साझेदारी को तोड़ने के लिए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने रोल निभाया। शार्दुल ने 11वें ओवर में वेंकटेश को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाकर मैच सीएसके के लिए खींचा। वेंकटेश 32 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ने इसके बाद नीतिश राणा(2) को भी आउट किया। फिर राहुल त्रिपाठी का भी शिकार किया जो 2 रन बना सके। ऐसे में शार्दुल ने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाते हुए सीएसके की जीत में अहम रोल निभाया।

3. जोश हेजलवुड
सीएसके की जीत में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का भी अहम रोल रहा। हेजलवुड ने 29 रन देकर 2 अहम विकेट लिए। नीतिश राणा के बाद चाैथे नंबर पर आए सुनील नारायण को पवेलियन भेजने का काम हेजलवुड ने किया। यह एक बड़ा विकेट था। एलिमिनेटर मुकाबले में सुनील ने टीम को जीत दिलाने के लिए 3 छक्के लगाए थे। ऐसे में वह इस मैच में भी खतरनाक साबित हो सकते थे, लेकिन हेजलवुड उन्हें अपने जाल में फंसाने में सफल हुए। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही सीएसके की उम्मीदें फिर बढ़ गईं। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेजलवुड ने कप्तान इयोन मोर्गन(4) का भी शिकार कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications