बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी यूएस ओपन फाइनल में
पुरुषों को डबल्स मुक़ाबले के सेमी फ़ाइनल में भारत-पाक जोड़ी ने आर्जेंटीना के एडुआर्डो श्वैक और होरेशियो ज़ाबालोस को 7-6, 6-4 से हराया. इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में भारत-पाक जो़ड़ी की टक्कर अमरीकी खिलाड़ियों की जोड़ी - माईक और बॉब ब्रायन से शुक्रवार को होगा.
सेमी फ़ाइनल जीतने के बाद ऐसामुल हक़ क़ुरैशी का कहना था, "इन दो हफ़्तों में मुझे केवल इस लक्ष्य से प्रेरणा मिली है कि मैं ये ख़िताब देशवासियों के लिए जीत जाऊँ. वहाँ बाढ़ और जो कुछ और हो रहा है, उसके बीच मैं अपने देशवासियों तक कुछ सकारात्मक ख़बर पहुँचाना चाहता हूँ."
रोहन बोपन्ना की सराहना करते हुए क़ुरैशी का कहना था, "मैं रोहन का धन्यवाद करना चाहता हूँ कि उन्होंने ये करने मेरी सहायता की है. मेरा पार्टनर महान है. मैं ख़ुशकिस्मत हूँ."
रोहन बोपन्ना ने भी क़ुरैशी को सराहा, "ये बात उनके खाते में जाती है कि वे पूरी ऊर्जा के साथ खेले. उनके साथ मैदान पर और बाहर मेरी जो दोस्ती है, मैं उससे बहुत ख़ुश हूँ. मैं आशा करता हूँ कि मैं इस ख़िताब को घर ले जाने में उनकी मदद करुँगा जिससे पाकिस्तान में उम्मीद जगाने वाली सकारात्मक ख़बर जाए."
उनका कहना था, "मैं ब्रायन्स के साथ फ़ाइनल के इंतज़ार में हूँ. यदि बेहतरीन बनना है तो बेहतरीन खिलाड़ियों पर जीत पानी होगी."
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
