आनंद की लगातार दूसरी जीत
विज्क आन जी.हालैंड. 22 जनवरी.वार्ता. विश्व चैम्पियन और सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद अपनी लय में लौट आए है और उन्होंने सोमवार को बुल्गारिया के वेसेलिन तोपालोव को हराकर 70 वें कोरस ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की
आनंद इस जीत के साथ एलीट ग्रुप.ए. में संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए है1 शुरुआती कुछ राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की है1 आनंद के आठवें राउंड के बाद अब 4.5 अंक है और वह शीर्ष पर चल रहे मैग्नस कार्लसन से एक अंक पीछे है
ग्रुप.सी. में भारत के परिमार्जन नेगी ने चीन में जन्में हालैंड के खिलाडी पेंगाआेगिन को आठवें राउंड में हराकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की1 नेगी ने सिसिलियन पालसेन पद्धति में 63 चालों में जीत दर्ज की1 उनके अब पांच अंक है और वह संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए है1 वह शीर्ष पर चल रहे इटली के फेबियानो कैरोना से एक अंक पीछे है
ग्रुप.बी. में पेंटालया हरिकृष्णा और कोनेरु हम्पी ने आठवें राउंड की अपनी. अपनी बाजियां ड्रा खेली1 हम्पी और फ्रांस के एटिएन बेकरोट के बीच बाजी 123 चालों में ड्रा रही
हरिकृष्णा और हालैंड के इर्विन एल एमी के बीच बाजी 66 चालों में बराबरी पर छूटी
राज..राणा 1539वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications