IPL 2023: आईपीएल खत्म और अब BCCI करेगी वादा पूरा, पूरे देश में लगाएगी इतने हज़ार पेड़
BCCI to go for plantation: बीसीसीआई ने आईपीएल में प्लेऑफ मुकाबलों के दौरान एक नई पहल की थी। भारतीय बोर्ड ने यह फैसला लिया था कि इन मैचों में डाली जाने वाली हर डॉट बॉल के लिए 500 पेड़ लगाए जाएंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन पेड़ों को लगाने का फैसला हुआ था। अब वह घड़ी आ गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए पांचवी बार खिताबी जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही इस सीजन का समापन हो गया। वादे के अनुसार बीसीसीआई अब तकरीबन डेढ़ लाख पेड़ लगाएगा। प्लेऑफ मुकाबलों में फेंकी गई डॉट बॉल्स के आधार पर पेड़ों की संख्या होगी।
CSK को 20 तो GT को मिले इतने करोड़, जानिए किस टीम को मिले कितने पैसे
इस सीजन फाइनल सहित सभी प्लेऑफ मैचों में कुल 294 डॉट बॉल डाली गई थी। इस वजह से बीसीसीआई देश भर में 147000 पेड़ लगाएगा। पर्यावरण को सुरक्षित करने के उद्देश्य से भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने यह सराहनीय पहल की है। इस फैसले की हर कोई तारीफ भी कर रहा है। यह अपने आप में एक अनोखा और बड़ा फैसला है।
आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार को होना प्रस्तावित था लेकिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया। हालांकि बारिश से खेल धुलने की स्थिति में रिजर्व डे रखा गया था। रिजर्व डे में भी बारिश आई लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चेन्नई को 15 ओवरों में 171 रनों का लक्ष्य मिला और जडेजा ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को पांचवीं बार चैंपियन बना दिया। इससे पहले गुजरात में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। गुजरात लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंची थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
