Preview: एक और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। कटक में खेले गए पहले मैच में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी टी20 जीत हासिल की थी। भारत की तरफ से केएल राहुल, एमएस धोनी और मनीष पांडे की धमाकेदार बल्लेबाजी व युवा स्पिनर चहल (4 विकेट) और कुलदीप (2) शानदार प्रदर्शन किया था।
भारत ने हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से विजय हासिल की है। उससे पहले टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है टीम इंडिया। अब माना जा रहा है कि टीम इंडिया एक और सीरीज अपने नाम कर सकती है। लगभग सभी खिलाड़ी अपनी जबरदस्त फॉर्म में हैं।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जिसकी जगह चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए कई युवा सितारों को मौका दिया है।
श्रीलंका के लिहाज से उनके लिए भारत दौरा बेहद ही खराब गुजर रहा है। श्रीलंका किसी भी विभाग में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। न तो गेंदबाज और न ही बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कटक में श्रीलंकाई बल्लेबाजी भारतीय स्पिन गेंदबाजी के आगे धराशायी नजर आई थी।
टीम न्यूज (भारत):
पहली टी20 जीतने के बाद शायद ही टीम मैनेजमेंट किसी युवा नए चेहरे को मौका दे। क्योंकि टीम की पहली प्राथमिकता सीरीज जीतना होगा और मौजूदा टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसका मतलब है कि दीपक हुड्डा, थंपी, सिराज और वाशिंगटन सुंदर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा और टीम में कोई बदलाव संभव नहीं है।
भारत- संभावित प्लेइंगल इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी (कीपर), मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बूमराह।
टीम न्यूज (श्रीलंका):
पिछले काफी समय से चोट के कारण टीम से बाहर रहे कुसल परेरा को दुनष्का गुनाथिलका की जगह टीम में शामिल किया गया लेकिन कटक में वह पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। ऐसे में थिसारा परेरा दोबारा गुनाथिलका को टीम में शामिल कर सकते हैं। लेकिन ये पिच और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
श्रीलंक- संभावित प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (कीपर), उपुल थरंगा, कुसल परेरा / दानुस्का गुनाथिलका, एंजेलो मैथ्यूज, एसेला गुणारत्ने, दासुन शानाका, थिसारा परेरा (कप्तान), अकिला धनंजया, दुश्मांथा चामीर, नुआन प्रदीप, विश्वा फर्नांडो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
