चहल ने धवन से कहा- 'मेरे साथ कब भैया', मिला ऐसा जवाब हंसते-हंसते बेहोश हो जाएंगे आप
नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के अलावा मजाकिया अंदाज के लिए भी जाना जाता है। अभी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीजी में धवन ने शानदार प्रदर्शन किया था। धवन ने आखिरी वनडे में शतक लगाकर टीम को आसानी से जीत दिलाई थी। इसी मैच में धवन ने वनडे में अपने 4000 रन पूरे किए। सबसे तेज 4 हजार रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे।
|
आलिया के साथ झूला झूलते हुए एक वीडियो शेयर किया
शिखर धवन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर धवन अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आलिया के साथ झूला झूलते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर कई कमेंट आए लेकिन एक कमेंट पर धवन ने जमकर मजे ले लिए।

चहल ने कहा- मेरे साथ कब भैया
धवन के इस वीडियो पर भारतीय रिस्ट स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने कमेंट किया- मेरे साथ कब भैया

तुझे तो गोद में उठा के झूले झुलाऊंगा
चहल के इस कमेंट का रिप्लाई देते हुए लिखा- तुझे तो गोद में उठा के झूले झुलाऊंगा। यशोदा का नंदलाला ब्रिज का उजाला है।

चहल भारतीय स्पिन विभाग के अहम गेंदबाज हैं
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के अहम दौरे से पहले शिखर धवन को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चहल भारतीय स्पिन विभाग के अहम गेंदबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
