'न्योता नहीं बल्कि पीएम को अपना आधार कार्ड जमा कराने गए थे विराट-अनुष्का', Twitter ने ऐसे ले लिए मजे

नई दिल्ली। इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून मनाकर देश लौटे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने रिसेप्शन की तैयारियों में व्यस्त हैं। विराट-अनुष्का 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। बुधवार को दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने रिसेप्शन का निमंत्रण देने पहुंचे। बस फिर क्या था, ट्विटर को मौका मिल गया मजे लेने का। देखिए कैसे लोगों ने दोनों की फोटो पर मजे लिए-

ये बात तो सही कह दी
भारत में टाइम पास करने का वाकई तीन तरीके हैं, और वो तीनों ही इस तस्वीर में मौजूद है।

आखिर मिल ही गया खोया 'विकास'
पूरा देश जिस खोए विकास को ढूंढ रहा है, वो मिल गया। देखिए इस तस्वीर में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है VKAS, यानी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

तुम्हारा हाइएस्ट स्कोर क्या है?
जब कोहली ने छेड़ी 99 की दुखती रग, तो कुछ यूं मिला जवाब।

आखिर RCB कब जीतेगा आईपीएल?
अच्छे दिन और विकास के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है, आखिर RCB कब जीतेगा आईपीएल?

एक साल बाद बदलने पहुंचे नोट
विरुष्का की पीएम से मुलाकात की एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है!

होम ग्राउंड पर उड़ता है ज्यादा मजाक!
गुजरात में भाजपा की सेंचुरी न हो पाने पर कोहली ने कही ये बात।

निमंत्रण नहीं, बल्कि आधार कार्ड जमा करने गए थे
कॉमेडियन अतुल खत्री ने इस तस्वीर के मजे लेते हुए लिखा, 'सीधे प्रधानमंत्री को अपने आधार कार्ड सौंपते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।'
'विरुष्का' के हनीमून फोटो पर आए गजब रिएक्शन, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
