For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विजेंदर का जलवा बरकरार, चीनी बॉक्सर जुल्फिकार को हराया

विजेंदर का जलवा बरकरार, चीनी बॉक्सर को अली को हराया

By Rizwan

नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने चीनी बॉक्सर जुल्फिकार मैमैतियाअली को हराकर डब्लूबीओ एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीत लिया है। मुकाबले से पहले ही चीनी माल को धो डालने की बात कहने वाले विजेंदर ने रिंग में भी साबित कर दिया कि वो प्रो-बॉक्सिंग के चैंपियन हैं।

शनिवार को मुंबई में हुए इस मुकाबले में भारी संख्या में दर्श पहुंचे साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, गुलशन ग्रोवर, सोनु सूद जैस सितारे भी मौजूद रहे। हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले और योगगुरू रामदेव ने भी विजेंदर का हौंसला बढ़ाया।

10 राउंड के मुकाबले में पहले राउंड में 31 साल के विजेंदर और उनके प्रतिद्वन्दी ज़ुफिल्‍कार, दोनों ही संभल कर खेले। दूसरे राउंड में विजेंदर ने चीनी बॉक्सर पर अटैक करना शुरू कर दिया। तीसरे और चौथे राउंड में दोनों खिलाड़ियों में बराबरी की टक्कर देखने को मिली लेकिन पांचवे राउंड में विजेंदर ने जोरदार अटैक किया और बढ़त बनाते ली। वहीं जुल्फिकार को खेल भावना के खिलाफ जाने के लिए भी प्वाइंट्स गंवाने पड़े। रेफरी ने कई दफा उनको गलत शॉट के लिए चेताया।

कई दफा जुल्फिकार ने वापसी की कोशिश की लेकिन आखिर में स्कोर 96-93, 95-94, 95-94 से विजेंदर के नाम रहा। जीत के साथ विजेंदर ने अपने प्रो-बॉक्सिंग करियर में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा है। विजेंदर ने अब तक खेली 9 फाइट में से 7 मुकाबले नॉक-आउट से जीते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+