खेल गांव में 80 फीसदी फ्लैट्स तैयार : कलमाडी
कलमाडी ने खेल गांव को 'गंदा' और 'न रहने योग्य' का दावा करने वाली खबरों को बकवास बताया। उन्होंने कहा कि खेल गांव के समान सुविधाएं कहीं और देखने को नहीं मिलेंगी।
खेल गांव में पत्रकारों से बातचीत में कलमाडी ने कहा कि यहां की सभी बड़ी समस्याओं को ठीक कर लिया गया है और खेल गांव के 80 प्रतिशत फ्लैट्स खिलाड़ियों के रहने के लिए तैयार हैं।
कलमाडी ने कहा, "यहां उपलब्ध कराई गईं सुविधाओं से लोग खुश है। अब तक 1000 से अधिक लोग यहां आ चुके हैं और वे सभी खुश हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।
कलमाडी ने बताया कि खेलों में हिस्सा ले रहे देशों द्वारा उठाई गई समस्याओं का आयोजन समिति ने हल निकाल दिया है। उन्होंने बताया, "यहां जिस भी तरह की समस्याएं थीं, उनका समाधान कर दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ी इस तरह का खेलगांव कहीं और देख पाएंगे। अब यहां सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।"
उन्होंने कहा कि साफ-सफाई करना उनका काम नहीं है। गंदगी साफ करने के बाद खेलगांव को आयोजन समिति को सौंपा जाना चाहिए था। लेकिन अब यहां सभी खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications