Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस श्रीलंकाई फैन की कहानी सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे, रोहित ने की थी 'विराट' मदद

नई दिल्ली। श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर है। अपनी टीम की हौसला अफजाई करने के लिए श्रीलंका से उसके फैन भी भारत आए हुए हैं। लेकिन इनमें से एक फैन की कहानी आपको भावुक कर सकती है। इसके अलावा एक भारतीय होने पर भी आप अपने खिलाड़ियों पर गर्व कर सकते हैं। दरअसल खुद के गर्व करने के पीछे सबसे बड़ा रीजन रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं।

हित शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसकी आर्थिक मदद की थी

हित शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसकी आर्थिक मदद की थी

श्रीलंका टीम के एक क्रिकेट फैन ने खुलासा किया है रोहित शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसकी आर्थिक मदद की थी जिसके कारण वह कोलंबो अपने पिता के पास तक पहुंच पाया था। इस फैन के पिता की जांच के दौरान गले में कैंसर होने का खुलासा हुआ है।

पिता की सर्जरी के लिए उन्हें श्रीलंका लौटना था

पिता की सर्जरी के लिए उन्हें श्रीलंका लौटना था

दो साथी दोस्तों के साथ दिल्ली टेस्ट देखने आए श्रीलंकाई फैन मोहम्‍मद निलाम को टेस्‍ट मैच के ही दौरान पिता की हालत के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने घर जाने ठानी लेकिन घर जाने के लिए उनके पास प्रयाप्त पैसे नहीं थे। पिता की सर्जरी के लिए उन्हें श्रीलंका लौटना था।

उन्होंने इस श्रीलंकाई फैन के रिटर्न टिकट की व्‍यवस्‍था कराई

उन्होंने इस श्रीलंकाई फैन के रिटर्न टिकट की व्‍यवस्‍था कराई

निलाम की समस्या सचिन तेंदुलकर के फैन के रूप में मशहूर हो चुके सुधीर गौतम ने रोहित शर्मा को बताई। जब रोहित शर्मा को श्रीलंकाई फैन की समस्या के बारे में पता चला तो उन्होंने इस श्रीलंकाई फैन के रिटर्न टिकट की व्‍यवस्‍था कराई।

रोहित ने टिकट के अलावा सर्जरी के लिए मदद करने की पेशकश

रोहित ने टिकट के अलावा सर्जरी के लिए मदद करने की पेशकश

अखबार मिड-डे को निलाम ने बताया, 'रोहित में मुझे टीम के होटल में बुलाया और करीब 20 हजार रुपए का टिकट दिया। मेरे पिता की सर्जरी अच्‍छी रही। रोहित बड़े दिल वाले हैं और उन्‍होंने तुरंत मेरे लिए रिटर्न टिकट की व्‍यवस्‍था की। वे बहुत अच्‍छे इंसान हैं।' निलाम ने बताया कि रोहित ने टिकट के अलावा सर्जरी के लिए मदद करने की पेशकश की थी लेकिन निलाम ने मना कर दिया। निलाम ने बताया कि रोहित बाद में भी उनके संपर्क में रहे और किसी प्रकार की मदद के लिए पूछते रहे।

विराट ने भी मैसेज करके पूछा

विराट ने भी मैसेज करके पूछा

रोहित के अलावा विराट कोहली ने भी निलाम से संपर्क किया। निलाम ने आगे बताया, 'जब विराट (कोहली) भाई को मेरे पिता के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में पता चला तो उन्‍होंने भी मैसेज करके पूछा कि मुझे किसी मदद की जरूरत तो नहीं है। मैंने विराट भाई को उनकी शादी की बधाई दी। मैं भारतीय प्‍लेयर्स से इतना प्‍यार पाकर अभिभूत हूं। हम जहां भी उनका खेल देखने जाते हैं तो टिकट की व्‍यवस्‍था करने में वे सहयोग करते हैं।"

Story first published: Friday, December 15, 2017, 13:18 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+