करोड़ों कमाने वाले विराट कोहली ने BCCI से की खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने की मांग, जल्द होगी बैठक
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खिलाड़ियों को कमाई में ज्यादा हिस्सा देने की मांग की है। बीसीसीआई ने अधिकारियों का कहना है कि विराट कोहली ने बोर्ड की कमाई में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी को बढ़ाए जाने की मांग की है। बता दें, इस साल खिलाड़ियों की कमाई को बढ़ाया गया है, जिसके बाद टीम इंडिया के टॉप प्लेयर्स की सालाना कमाई 20 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

शुक्रवार को होने वाली है बैठक
दिल्ली में शुक्रवार को बीसीसीआई की खिलाड़ियों के साथ बैठक होने वाली है, इस बैठक में खिलाड़ियों के इजाफे का मुद्दा उठाया जा सकता है। कुछ महीने पहले बीसीसीआई ने टेलिविजन प्रसारण अधिकारों को लेकर एक डील की थी जिसके तहत बीसीसीआई को 2.5 अरब डॉलर मिलेंगे। बोर्ड का ये करार 2018 से लेकर 2022 तक रहेगा।

बीसीसीआई हर साल करती है करार
हर साल बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट करती है, इसी साल खिलाड़ियों का बोर्ड के साथ 30 सितंबर को करार खत्म हो चुका है। अब बोर्ड खिलाड़ियों के साथ नया करार करने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि खिलाड़ियों की ओर से सैलरी और भत्तों को बढ़ाने का दबाव डाला जाए।

बैठक में उठेगा मुद्दा
सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ पूर्व कप्तान धोनी और कोच रवि शास्त्री बोर्ड के सामने से मुद्दा उठा सकते हैं। देखना होगा कि बोर्ड खिलाड़ियों की कितनी बात मानता है और कितनी सैलरी बढ़ती है।
यह भी पढ़ें- गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद बिहार में भी बैन हुई 'पद्मावती'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications