Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जहीर खान के बाद ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने मोहम्मद शमी

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन की वापसी हुई है और वे केएल राहुल की जगह खेलेंगे।

वहीं उमेश यादव को बाहर रख कोहली ने शमी पर दांव खेला है। उमेश की जगह शमी पर दांव खेलना कप्तान के लिए फायदेमंद हुआ और उन्होंने पारी की पहली गेंद पर वो कर दिखाया जो आज तक केवल एक ही भारतीय गेंदबाज कर सका है।

मैच के दूसरे दिन मोहम्मद शमी ने एक ऐसे कारनामे को अंजाम दिया जो पिछले 8 साल से कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका। शमी ने श्रीलंका की पहली पारी में मैच की पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिला दी।

इसके साथ ही शमी 8 साल बाद भारत के पहले गेंदबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली पारी की पहली ही गेंद पर किसी बल्लेबाज को आउट किया हो। इससे पहले जहीर खान ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था।

बता दें कि इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय (155) के शतक और विराट कोहली (243) के दोहरे शतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 536 रन बनाए।

Story first published: Sunday, December 3, 2017, 16:36 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+