For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए विराट को शादी का ऑफर देने वाली महिला क्रिकेटर ने क्या कहा?

Virat Anushka Wedding: Danielle Wyatt upsets with Kohli's marriage, Tweeted this | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए। देश के सबसे एलिजबल बैचलर होने का तमगा विराट कोहली से छिन चुका है। हालांकि विराट की फीमेल फैन फॉलोइंग में शायद ही कमी आए। अपने खेल से सभी को दीवाने बनाने वाले विराट कोहली अनुष्का शर्मा को पिछले काफी समय से डेट कर रहे थे और फाइनली दोनों ने शादी कर ली। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने इटली में सात फेरे लिए। सोमवार देर शाम विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की पिछले काफी समय से अटकलें लगाईं जा रहीं थी लेकिन अब उन पर विराम लग गया।

लेकिन विराट ने वेट को ठुकराकर अनुष्का से शादी कर ली

लेकिन विराट ने वेट को ठुकराकर अनुष्का से शादी कर ली

हालांकि वैसे तो इन दोनों को शादी की हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है लेकिन एक महिला क्रिकेटर का बधाई देना चर्चा का विषय बन गया। जी हां, दरअसल इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनियल वेट ने 3 साल पहले ही विराट कोहली को शादी का ऑफर दिया था। लेकिन विराट ने वेट को ठुकराकर अनुष्का से शादी कर ली। वेट ने 4 अप्रैल 2014 को एक ट्वीट कर लिखा था, ‘कोहली मैरी मी।'

और देनी पड़ी बधाई

और देनी पड़ी बधाई

अब विराट-अनुष्का की शादी पर महिला क्रिकेटर डैनियल वेट ने उन्हें केवल एक शब्द में 'बधाई' दी।

महिला आलराउंडर विराट कोहली की बड़ी फैन हैं

महिला आलराउंडर विराट कोहली की बड़ी फैन हैं

बता दें कि इंग्लैंड की ये महिला आलराउंडर विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। विराट कोहली ने इन्हें एक बैट भी गिफ्ट किया था।

कोहली ने लिखा प्यारा संदेश

कोहली ने लिखा प्यारा संदेश

बता दें कि अपनी शादी की जानकारी कोहली और अनुष्का ने खुद दी। हालांकि दोनों की शादी की खबरें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर आती रही हैं। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया। हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।"

अनुष्का ने भी कहा थैंक्यू

अनुष्का ने भी कहा थैंक्यू

अनुष्का शर्मा ने भी दूसरी फोटो के साथ यही सदेश लिखा-

दिल्ली में होगा बड़ा रिसेप्शन

दिल्ली में होगा बड़ा रिसेप्शन

बता दें कि इटली में शादी के बाद ये कपल भारत लौटेगा और 21 दिसंबर को दिल्ली में एक बहुत बड़ा रिसेप्शन होगा, जिसमें भारतीय टीम के क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलेब्रिटी के अलावा बीसीसीआई के अधिकारी भी मौजूद होंगे।

Story first published: Tuesday, December 12, 2017, 14:59 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+