BCCI की घोषणा-भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगा अफगानिस्तान, पाकिस्तान पर भी दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होना चाहिए या नहीं, इस बात पर अक्सर बहस होती रहती है लेकिन अब इस मसले पर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने सोमवार को एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि अगर भारत सरकार की इजाजत मिल जाए तो हम भारत-पाकिस्तान की एक बाइलेट्रल सीरीज करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में आज बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग हुई। जिसमें काफी अहम बातें सामने आई हैं, जिनमें से एक ये है कि राजस्थान क्रिकेट संघ पर पिछले चार से लगे बैन को भी खत्म कर दिया गया है। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इसी साल जून में ललित मोदी को हिंदुस्तान की क्रिकेट से पूरी तरह बाहर कर दिया था, बीसीसीआई के दबाव के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने ललित मोदी की अगुवाई वाले नागौर जिला क्रिकेट को निलंबित कर दिया था।
बीसीसीआई अफगानिस्तान के पहले मैच को आयोजित करेगा
इसके साथ ही अमिताभ चौधरी ने कहा कि बीसीसीआई अफगानिस्तान के पहले मैच को आयोजित करेगा। इसका मतलब है अफगानिस्तान अपना पहला इंटरनेशल टेस्ट मैच भारत में टीम इंडिया के साथ खेलेगा। भारत ही अफगानिस्तान के खिलाफ उसके पहले टेस्ट का मेजबान होगा। मालूम हो कि इस साल जून में अफगानिस्तान और आयरलैंड कोअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का पूर्ण सदस्य बनाया गया था और वे टेस्ट खेलने वाले 11वें और 12वें देश बने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
