भुवनेश्वर के सिर सजा सेहरा, घुड़चढ़ी पर झूमा परिवार, देखिए शादी की खूबसूरत तस्वीरें
मेरठ। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दूल्हे राजा बन चुके हैं। भुवी पर शादी का रंग चढ़ चुका है। गुरूवार को मेरठ में गंगानगर स्थित अपने आवास पर भुवी को बैंड-बाजों के संगीत के बीच सेहरा सजाया गया। शेरवानी पहने भुवी ने सभी को आकर्षित किया।

भुवनेश्वर कुमार की शादी
टीम इंडिया के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के साथ पूरा परिवार व रिश्तेदार जश्न में डूबकर नाचने गाने लगे। जिसके बाद सुबह दस बजे भुवी शादी की रस्मों के लिए होटल ब्रावुरा रवाना हो गए।

नुपूर संग भुवी की शादी
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार गुरूवार को अपनी पड़ोसी नुपूर के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। बाईपास स्थित ब्रावुरा होटल में ही शादी के बाद भुवी-नुपूर का रिसेप्शन कार्यक्रम रखा गया है। पहले 26 नवम्बर को पैतृक गांव उसके बाद दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन आयोजित होगा।

होटल ताज में रिसेप्शन
भुवी और नुपूर की शादी का रिसेप्शन होटल ताज में रखा गया है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों से लेकर पूर्व क्रिकेटर, बीसीसीआई के सदस्य आईपीएल की टीम व श्रीलंका की टीम के सभी सदस्य शिरकत करेंगे।

शादी के लिए टेस्ट मैच से ली छुट्टी
आपको बता दें कि भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 नवंबर से है। शादी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले ही छुट्टी ले ली थी, जिसके बाद तमिलनाडु के ऑलराउंडर क्रिकेटर विजय शंकर को लंबे समय से बाद राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications